Latest News

अंबेडकर मार्ग पर नपा ने हटाया दुकानों के सामने से अतिक्रमण 9 दुकानदारों के चालान बनाकर 2300 रुपए जुर्माना वसूला

Neemuch headlines July 25, 2026, 7:37 pm Technology

नीमच। शहर के प्रमुख मार्गों पर दुकानों बाहर सड़क तक सामान फैलाकर यातायात में बाधा उत्पन्न करने वाले दुकानों के सामने से अतिक्रमण हटवाने के लिए नगर पालिका परिषद नीमच की मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती दुर्गा बामनिया के निर्देश पर शनिवार 25 जुलाई को नगर पालिका अमले ने अंबेडकर मार्ग पर लायंस डेन से शिवाजी सर्किल तक दुकानों के बाहर से अतिक्रमण हटवाते हुए अनेक दुकानों के सामने से सड़क तक फैलाया हुआ सामान भी जप्त किया

तथा दुकान के बाहर गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई भी की। नगर पालिका अमले ने 9 दुकानदारों के चालान बनाते हुए ₹2300 जुर्माना भी वसूला। शनिवार को मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती दुर्गा बामनिया के निर्देश पर नगर पालिका के सहायक राजस्व निरीक्षक महावीर जैन, हेमंत सिसोदिया, महेंद्र साहू, योगेश टांकवाल एवं स्वच्छता निरीक्षक रवि खरे आदि ने नपा कर्मचारियों के साथ दुकानों के बाहर दुकानदारों द्वारा सड़क तक फैला कर रखे गए सामान को हटवाने की कार्रवाई लायंस डेन से प्रारंभ की और यहां से एलआईसी चौराहा, बंसल चौराहा, टीवीएस शोरुम चौराहा होते हुए शिवाजी सर्कलतक दुकानदारों को समझाइश देकर दुकानों के बाहर रखा सामान हटवाया और कुछ दुकानदारों के दुकान के बाहर गंदगी फैलाने पर चालान भी बनवाये। श्रीमती बामनिया ने दुकानदारों से अनुरोध किया है कि पार्किंग व्यवस्था व आवागमन को सुचारू बनाने के लिए दुकानों के बाहर सड़क तक सामान नहीं जमावे और सड़क पर कचरा नहीं फेेके,यदि किसी भी दुकान के बाहर सामान रखा पाया गया या गंदगी पाई गई तो नगर पालिका द्वारा समान जप्ति के साथ ही चालानी कार्रवाई भी की जावेगी।

श्रीमती बामनिया ने बताया कि इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Related Post