Latest News

युवाओ को नशे से बचाने की पहल में एसपी राजेश व्यास द्वारा "पुलिस कप फुटबाल टुर्नामेंट" का आयोजन

Neemuch headlines July 25, 2026, 5:05 pm Technology

आयोजन 26 जुलाई से नीमच में 5 दिन में फुटबाल टुर्नामेंट में 16 टीमें लेंगी हिस्सा

नीमच। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशव्यापी स्तर पर संचालित "नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0" दिनांक 15 जुलाई 2026 से 30 जुलाई 2026 तक सम्पूर्ण प्रदेश में चलाया जा रहा है। उक्त अभियान का उद्देश्य युवाओं एवं आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर नशामुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण हेतु जनसहभागिता को बढ़ावा देना है।

उक्त अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के निर्देशन में जिला नीमच में नशें के विरूद्ध प्रतिदिन जागरूकता कार्याक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। एसपी राजेश व्यास द्वारा बताया गया कि प्रदेशव्यापी "नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0" के अन्तर्गत "खेलो से जुड़ो, नशें को छोड़ो" की शुरूआत की गई है। एसपी श्री राजेश व्यास द्वारा दिनांक 26.07.2026 से "पुलिस कप फुटबाल टुर्नामेंट" का आयोजन किया जा रहा है। उक्त आयोजन दशहरा मैदान नीमच में दिनांक 26.07.2026 से 05 दिवस का होकर टुर्नामेंट का फायनल दिनांक 30.07.2026 को होगा। पुलिस कप फुटबाल टुर्नामेंट के आयोजन को लेकर एसपी राजेश व्यास द्वारा फुटबाल टीमों के सचिवों के साथ पुलिस कन्ट्रोल रूम नीमच पर बैठक की जाकर टुर्नामेंट की रूपरेखा तय की जा चुकी है। उक्त आयोजन में 16 फुटबाल टीमें हिस्सा लेंगी। उक्त टीमों में अहीर युनिवर्सल फुटबाल क्लब, एन.एफ.ए., ए. यूनियन, ईगल फुटबाल क्लब, फ्रेंडस क्लब, नीमच ब्रदर्स, नीमच सिटी फुटबाल क्लब, सिटी स्र्पोट्स, ग्वालटोली फुटबाल क्लब, अहीर क्राउन फुटबाल क्लब, यंग स्टार फुटबाल क्लब, चर्चिल फुटबाल क्लब, एन.एफ.सी, सिटी यूनियन फुटबाल क्लब, हिरोज फुटबाल क्लब एवं राज फुटबाल क्लब टीमें हिस्सा लेकर नशें के विरूद्ध जागरूकता का संदेश देगी। नीमच पुलिस की अपील :- नशे के विरुद्ध इस जनआंदोलन का हिस्सा बनें, स्वयं नशे से दूर रहें तथा अपने परिवार, मित्रों एवं समाज को भी नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करें।

जनसहयोग एवं सामाजिक सहभागिता से ही नशामुक्त, स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज का निर्माण संभव है।

Related Post