Latest News

खिमला प्लांट में पानी के टैंकर के नीचे सो रहे मजदूर की कुचलने से मौत

Neemuch headlines July 25, 2026, 5:52 pm Technology

मनासा। रामपुरा क्षेत्र के खिमला प्लांट में एक बार फिर बड़ा हादसा हो गया जहां पर एक 27 वर्षीय युवक की पानी के टैंकर के नीचे कुचलने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार म्रतक का नाम अली उल रहमान पिता भोलू शेख उम्र 27 वर्ष निवासी मेहर बिश्वास टोला थाना मोथा बारी जिला मालदा पश्चिम बंगाल बताया जा रहा है। मृतक को लेकर आए प्लांट के मजदूरों ने बताया कि शिफ्ट हटाने के बाद अचानक बारिश होने पर युवक पानी के टेंकर के नीचे बैठ गया था उसी समय ड्राइवर ने टैंकर चलाया जिसमें युवक टेंकर के नीचे आ गया। जानकारी मिलने पर युवक को नीमच के निजी चिकित्सालय में इलाज हेतु लाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत होने पर उसके शव को जिला चिकित्सालय लाया गया।

जहां पीएम की कार्रवाई जारी है वहीं घटना शनिवार सुबह 11 बजे की बताई जा रही है।

Related Post