भीलवाड़ा के स्थायी वारंटी को सरवानिया महाराज पुलिस ने पकड़ा

Neemuch headlines July 25, 2026, 10:04 am Technology

सरवानिया महाराज। राजस्थान के भीलवाड़ा जिले से मादक पदार्थ तस्करी (NDPS एक्ट) के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी को नीमच पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर राजस्थान की विशेष अदालत से स्थायी वारंट जारी था। एसपी राजेश व्यास के निर्देशन में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सरवानिया महाराज चौकी पुलिस को शुक्रवार (24 जुलाई) को मुखबिर से सटीक सूचना मिली थी। खबर थी कि भीलवाड़ा के बिगोद थाने का वांछित आरोपी रोशन पिता गब्बा जी बंजारा (32), निवासी खेरखेड़ा (जावद), इलाके में छिपा हुआ है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मनोज सिंह जादौन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बिना वक्त गंवाए घेराबंदी की और आरोपी रोशन को धर दबोचा। भीलवाड़ा पुलिस को सूचित कर आरोपी को उनके सुपुर्द कर दिया गया है। ​आरोपी के खिलाफ थाना बिगोद (जिला भीलवाड़ा, राज.) में धारा 8/18 NDPS एक्ट (प्रकरण क्र. 36/25) के तहत मामला दर्ज था। वह काफी समय से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था।

Related Post