अखंड भारत संकल्प, वन संचार, अर्चक पुरोहित सम्मान, पौधा रोपण, कब्बडी प्रतियोगिता, गौ रक्षा हस्ताक्षर अभियान जैसे महत्वपूर्ण आयोजन व प्रकल्प के लिए विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के जिला पदाधिकारी की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई ।
जानकारी देते हुए विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री केलाश मालवीय ने बताया कि पाकिस्तान बांग्लादेश नेपाल सहित कई देश भारत के अभिन्न अंग हैं जिन्हें एक बार फिर अखंड भारत बनाना है । वन संचार के माध्यम से कार्यकर्ताओं पदाधिकारी उनके परिवारों को एकजुट करना, अर्चक पुरोहित सम्मान के माध्यम से सनातन की रक्षा करने वाले कारको का सम्मान करना है, पर्यावरण सुरक्षा के लिए पौधारोपण व स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए कबड्डी प्रतियोगिता जैसे आयोजनों के लिए विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के जिला पदाधिकारीयों की महत्वपूर्ण बैठक विहिप कार्यालय श्री गोदाम बालाजी मंदिर गो सेवा प्रकल्प परिसर में संपन्न हुए । जिसमें आगामी आयोजन व प्रकल्प को लेकर रूपरेखा तैयार की गई । इसी कड़ी में महत्वपूर्ण जिला बैठक 26 जुलाई को मनासा के शिवाजी सभागृह आर वी कॉलेज में रखी गई है । बैठक में विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री अनुपाल सिंह झाला, नीमच जिला अध्यक्ष शैलेंद्र गर्ग, जिला उपाध्यक्ष संजय यादव, जिला मंत्री कैलाश मालवीय, जिला सहसंयोजक बृजेश वाल्मीकि, सेवा प्रकल्प प्रमुख संजय चौरसिया, धर्म प्रसार प्रमुख विनोद जायसवार, साप्ताहिक मिलन प्रमुख कपिल बैरागी, गोरक्षा प्रमुख सूरज ग्वाला मौजूद रहे ।