Latest News

नम आंखों से दी अंतिम विदाई, करण चारण की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

Neemuch headlines July 24, 2026, 9:17 pm Technology

जावद। ग्राम नागथून में करंट लगने से असामयिक निधन का शिकार हुए करण पिता गोपाल चारण को शुक्रवार को नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। सुबह उनके निज निवास से अंतिम यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, सामाजिक संगठनों के सदस्य एवं आसपास के क्षेत्र से पहुंचे ग्रामीण शामिल हुए। बतादे कि दिवंगत करण चारण जनपद अध्यक्ष गोपाल चारण के बड़े पुत्र थे। अंतिम यात्रा के दौरान वातावरण गमगीन रहा। परिजनों, रिश्तेदारों, मित्रों और ग्रामीणों ने पुष्पांजलि अर्पित कर दिवंगत करण चारण को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उपस्थित लोगों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए इस दुख की घड़ी में ढांढस बंधाया। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं के साथ क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न गांवों से आए नागरिक शामिल हुए। सभी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। अंतिम संस्कार स्थानीय मुक्तिधाम में धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ।

Related Post