आईटीआई नीमच में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 25 जुलाई

Neemuch headlines July 24, 2026, 6:38 pm Technology

 नीमच । शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नीमच में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के राउंड-3 एवं राउंड-4 के तहत प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 25 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक 10वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थी विभिन्न मान्यता प्राप्त ट्रेडों में प्रवेश हेतु निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन कर सकते हैं। संस्थान के प्राचार्य ने बताया, कि शासन द्वारा महिला अभ्यर्थियों के लिए 35 प्रतिशत सीटें आरक्षित की गई हैं। साथ ही प्रवेश शुल्क में 25 प्रतिशत की छूट भी प्रदान की जा रही है, जिससे अधिक से अधिक छात्राएं कौशल प्रशिक्षण का लाभ उठा सकें। आईटीआई नीमच में रोजगारोन्मुखी ट्रेडों में आधुनिक प्रयोगशालाओं के माध्यम से व्यावहारिक प्रशिक्षण, अप्रेंटिसशिप के अवसर तथा रोजगार सहायता जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए अपने निकटतम शासकीय आईटीआई अथवा आईटीआई नीमच से संपर्क कर सकते हैं।

Related Post