जीरन। नीमच जिले की जीरन तहसील के ग्राम पिराना निवासी भगत गुर्जर पिता बापूलाल गुर्जर उम्र 40 वर्ष की कृषि कार्य करते समय 440w के एलटी लाइन के तार के संपर्क में आने से करंट लगने से मौत हो गई घटना के बाद ग्रामीणों में विद्युत विभाग के प्रति भारी आक्रोश फैल गया। घटना से नाराज ग्रामीणों ने जीरन अस्पताल से शव लेकर हरवार चौराहे (हरवार नाका) पर सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया और बिजली विभाग के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने विद्युत मंडल और संबंधित जूनियर इंजीनियर (जेई) पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए। उनका कहना है कि बिजली व्यवस्था में लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ, जिसके चलते एक किसान की जान चली गई। ग्रामीणों ने लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में पिराना सहित आसपास के गांवों के लोग मौजूद रहे। ग्रामीणों वह परिजनों द्वारा हरवार चौराहे पर करीब 3 घंटे तक प्रदर्शन जारी रहा जीरन घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा प्रदर्शनकारियों से चर्चा कर स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया। थाना प्रभारी उमेश यादव और तहसीलदार जीरन शत्रुघ्न चतुर्वेदी द्वारा प्रदर्शन करते हुए ग्रामीणों को समझाइश दी वह प्रदर्शन को रोकने के लिए कहा गया लेकिन ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे वहीं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर कर पंचनामा भी बनाया। भाजपा दक्षिण मंडल अध्यक्ष मदन गुर्जर भी प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों के साथ धरने में शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने शव को सड़क पर रखकर प्रशासन और बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और लापरवाह अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और मृतक के परिजनों को उचित मुआवजे की मांग को लेकर के अड़े रहे ग्रामीण प्रदर्शन के कारण कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा प्रशासनिक अधिकारी ने ग्रामीणों को समझाइए देकर के प्रदर्शन को शांत किया और सबको जिला चिकित्सालय पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया ग्रामीण दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई तथा उचित मुआवजे की मांग कर रहे थे।