नीमच। नीमच जिले की जावद विधानसभा के एक गांव में एक महिला की सर्प दंश से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गुलाबी बाई पति स्व.डालूराम जी भील उम्र 70 वर्ष निवासी लालपुरा थाना जावद को रात्रि में 2.30 बजे साँप ने काट लिया। इसके बाद परिजन महिला को जिला चिकित्सालय लेकर आए जहां पर इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। म्रतक महिला के पुत्र शम्भूलाल भील ने बताया कि माताजी घर पर सो रहे थे, तभी साँप ने काट लिया घर वालो को जानकारी मिली तब महिला को लेकर परिजन जावद चिकित्सालय लेकर पहुचे।
जहां डॉक्टर ने उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया इलाज के दौरान जिला चिकित्सालय में महिला की मौत हो गई।