नामदेव छीपा समाज आज करेगा भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा का भव्य स्वागत

Neemuch headlines July 24, 2026, 11:09 am Technology

नीमच। नीमच शहर में इस्कॉन मंदिर द्वारा आयोजित भगवान श्री जगन्नाथ की विशेष रथ यात्रा का आज जगह-जगह पर भव्य स्वागत किया जाएगा।

अजय रथ यात्रा डोपा हर 2:30 बजे इस्कॉन मंदिर डी मार्ट के पास से शुरू होगी जो नीमच शहर के प्रमुख मार्गो से होती हुई वापस इस्कॉन मंदिर पर संपन्न होगी।

इस दौरान नीमच शहर के विभिन्न जगहों पर भगवान श्री जगन्नाथ की इस विशेष रथ यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा। इसी तारतम्य में श्री नामदेव छीपा समाज द्वारा फ़फव्वारा चौक स्थित एनीया यातायात एजेंसी के यहां भगवान श्री जगन्नाथ का पुष्पवर्षा के साथ स्वागत अभिनंदन किया जाएगा। श्री नामदेव छीपा समाज के ओम प्रकाश एनिया द्वारा समाजजनों से अनुरोध किया गया है कि अधिक से अधिक संख्या में शाम 4:30 बजे पहुंच कर भगवान श्री जगन्नाथ की पूजा अर्चना के साथ उनके स्वागत के सहभागी बने।

Related Post