जनपद अध्यक्ष गोपाल चारण के 22 वर्षीय सुपुत्र करण चारण की करंट लगने से दर्दनाक मौत

Neemuch headlines July 23, 2026, 9:02 pm Technology

अठाना। समीपवर्ती ग्राम नागथून में जावद जनपद पंचायत अध्यक्ष गोपाल चारण के 22 वर्षीय सुपुत्र करण चारण की विद्युत करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर छा गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार करण चारण अपने खेत पर कृषि कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक विद्युत तार की चपेट में आने से उन्हें करंट लग गया। हादसे में उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। करण चारण विवाहित थे। उनकी पत्नी गर्भवती हैं और उनके गर्भ में बच्चा पल रहा है। इस हृदयविदारक घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जिस घर में आने वाले नन्हे मेहमान के स्वागत की तैयारियां होनी थीं, वहां अचानक मातम छा गया। इस दुखद घटना से परिजनों, ग्रामीणों एवं क्षेत्रवासियों में गहरा शोक व्याप्त है।

करण चारण की शवयात्रा 24 जुलाई, शुक्रवार को सुबह 11 बजे उनके निजी निवास ग्राम नागथून से निकाली जाएगी

Related Post