सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के लिए धनेरिया में हनुमान चालीसा समिति का हुआ गठन

अनिल लक्षकार July 23, 2026, 6:30 pm Technology

सरवानिया महाराज। मिशन संपूर्ण हिंदुस्तान में एक साथ सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के लिए कृत संकल्प संगठन के प्रचारक गोवर्धन लाल लक्षकार शामगढ़ तथा कमलेश भादरू धनेरिया कला के मार्गदर्शन में धानेरा कला में हनुमान मंदिर पर सामूहिक हनुमान चालीसा के लिए प्रति मंगलवार को साइन कल 7:30 बजे सभी ग्राम वासियों के साथ मिलकर अनवरत प्रत्येक मंगलवार को हनुमान चालीसा पाठ व आरती का आयोजन करने हेतु एक समिति का गठन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए गोविंद प्रसाद जी तथा उपाध्यक्ष पद के लिए हरि ओम जी कश्यप सचिव हेतु नमन जी प्रेमी कोषाध्यक्ष गौरव जी प्रचार मंत्री गोवर्धन लाल चौहान दरौली संगठन मंत्री करण जायसवाल प्रचार मंत्री शैलेंद्र जी संरक्षक रूपेश जैन एवं कचरू लाल को मनोनीत किया गया।

सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ एक अद्वितीय मंत्र है इस मंत्र की साधना करके आप सभी लोग अपने जीवन में सुख समृद्धि प्राप्त कर सकते हैं यदि प्रति मंगलवार अनवरत रूप से हनुमान चालीसा का पाठ आरती किया जाता है तो यह मंत्र मानव के चारों ओर एक अदृश्य घेरा बन जाता है जिसे वह अदृश्य सुरक्षा चक्र मानव पर किसी भी प्रकार का कोई संकट परेशानी नहीं आने देता है यह सुरक्षा चक्र मानव जीवन के ऊपर आने वाली समस्त परेशानियों को प्रभावहीन कर मानव जीवन को खुशहाल और आनंदित बना देता है उक्त विचार पंडित सुरेश जी शुक्ला जी द्वारा हनुमान जी मंदिर पर आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किए गए तथा उन्होंने नगर एवं आसपास की जनता से अनुरोध किया है कि आप सभी सह परिवार प्रत्येक मंगलवार को निश्चित समय 7:30 बजे अपने नजदीक स्थित हनुमान मंदिर पर जाकर हनुमान चालीसा का पाठ कर अपने जीवन को धन्य बनावे।

उपरोक्त जानकारी मिशन हिंदुस्तान में समझ हनुमान चालीसा पाठ समिति के प्रचारक गोवर्धनलाल लक्षकार शामगढ़ द्वारा दी गई।

Related Post