जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा-6 प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई

Neemuch headlines July 23, 2026, 9:17 pm Technology

नीमच पी.एम. जवाहर नवोदय विद्यालय, रामपुरा में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा-6 में प्रवेश हेतु आयोजित होने वाली जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा - 2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। विद्यालय के प्राचार्य नंद किशोर पंवार ने बताया कि इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs अथवा https://navodaya.gov.in के माध्यम से निर्धारित अंतिम तिथि तक निःशुल्क ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया एवं विस्तृत दिशा-निर्देश उक्त वेबसाइटों पर उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया, कि प्रवेश के लिए वही विद्यार्थी पात्र होंगे, जो शैक्षणिक सत्र 2026-27 में नीमच जिले के किसी शासकीय अथवा मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा-5 में अध्ययनरत हों। साथ ही अभ्यर्थी की जन्मतिथि 1 मई 2015 से 31 जुलाई 2017 के मध्य होना अनिवार्य है। प्राचार्य पंवार ने जिले के सभी पात्र विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते ऑनलाइन आवेदन करें, ताकि किसी भी पात्र विद्यार्थी को आवेदन से वंचित न रहना पड़े।

Related Post