नीमच । कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की संवेदनशील पहल से जनसुनवाई में प्राप्त आवेदन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दिव्यांग हितग्राही पंकज चौहान को स्वरोजगार के लिए ई-रिक्शा उपलब्ध कराया गया।गत 21 जुलाई 2026 को कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान ग्राम डांगाड़ी,तहसील मनासा निवासी दिव्यांग श्री पंकज चौहान पिता राजाराम चौहान ने स्वरोजगार के लिए ई-रिक्शा उपलब्ध कराने का आवेदन प्रस्तुत किया था। कलेक्टर ने आवेदन पर तत्काल संज्ञान लेते हुए डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग सुश्री श्रुति भयडिया को आवश्यक कार्रवाई कर शीघ्र ई-रिक्शा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
कलेक्टर के निर्देशों के पालन में अल्ट्राटेक सीमेंट, खोर के सहयोग से उपलब्ध ई-रिक्शा 23 जुलाई 2026 को कलेक्टर हिमांशु चंद्रा एवं डिप्टी कलेक्टर एवं उपसंचालक सुश्री श्रुति भयडिया द्वारा पंकज चौहान को कलेक्टर कार्यालय में प्रदान किया गया। ई-रिक्शा प्राप्त होने पर पंकज चौहान ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अब उन्हें स्वरोजगार का सहारा मिल गया है और वे आत्मनिर्भर बनकर अपने परिवार का बेहतर ढंग से भरण-पोषण कर सकेंगे। उन्होंने इस सहयोग के लिए कलेक्टर एवं संबंधित सभी अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। रिक्शा वितरण में जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र नीमच से क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट भूरालाल अहीर, कार्यालय सहायक प्रकाश सैनी, फिजियोथैरेपी सहायक विकास अंखिया,चौकीदार सत्यराम रावत ,आदि का सहयोग रहा।