Latest News

महिलाओं हेतु निःशुल्क 31 दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण 1 जुलाई से प्रारंभ

Neemuch headlines June 23, 2026, 6:48 pm Technology

मंदसौर। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान मंदसौर द्वारा निः शुल्क 31 दिवसीय महिला सिलाई प्रशिक्षण की ट्रेनिंग संभावित तिथि 1 जुलाई 2026 से से प्रारंभ हो जाएगी। जो भी इच्छुक प्रत्याशी हैं वह अपना रजिस्ट्रेशन जल्द से जल्द करवा लेवे जिससे उनका स्थान सुरक्षित हो जाए। इच्छुक प्रत्याशी अपने साथ दो फोटो, आधार कार्ड, राशन कार्ड, समग्र आईडी कार्ड, अंतिम मार्कशीट और बैंक खाते की डिटेल फोटो प्रति लेकर आवे आज ही रजिस्ट्रेशन करवा लेवे। रजिस्ट्रेशन केवल मंदसौर जिले के ग्रामीण क्षेत्र वालों के लिए" प्रथम आओ प्रथम पाओ " के आधार पर 18 से 50 वर्ष वाले प्रत्याशी ही इसमें रजिस्ट्रेशन करवा सकते है।प्रशिक्षण का समय सुबह 10 से शाम 5 बजे तक। अधिक जानकारी के लिए सर्किट हाउस के पहले नई आबादी पुलिस थाने के पास ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया आरसेटी) या मोबाईल नं. 8435806297, 6269058449,7999852839, 9111858590, पर प्रातः 10:00 से शाम 06:00 तक सम्‍पर्क कर सकते है।

Related Post