Latest News

जनसुनवाई में अधिकारियों ने तत्‍परता से सुनी 105 आवेदकों की समस्याएं

Neemuch headlines June 23, 2026, 6:44 pm Technology

मंदसौर । जिला स्तरीय जनसुनवाई के दौरान अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल ने 105 आवेदकों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में सभी अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि आम नागरिकों की समस्याओं का समय पर समाधान किया जाए एवं कोई भी व्यक्ति अनावश्यक परेशान न हो। लोगों को न्याय दिलाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

जनसुनवाई के दौरान आए विभिन्न प्रकरणों में त्वरित निर्देश जारी किए गए। रणायरा निवासी भगतसिंह ने भूमि का सिमांकन करवाने के संबंध में आवेदन प्रस्‍तुत किया। जिस पर तहसीलदार सितामऊ को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। बाबरेचा निवासी सुमित्राबाई ने पट्टा रिकार्ड में ईन्‍द्राज नाम दुरूस्‍त करवाने के संबंध में आवेदन प्रस्‍तुत किया। जिस पर तहसीलदार मंदसौर को जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। खजुरीबडायला निवासी मांगीलाल ने कृषि भूमि का खुलवाने के संबंध में आवेदन दिया। जिस पर तहसीलदार मंदसौर को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त जनसुनवाई में भूखण्‍ड प्रदाय करने, अतिक्रमण हटवाने, भूमि का नक्‍शा दुरूस्‍त करवाने, फसल नुकसानी का मुआवजा राशि दिलवाने, ड्रोन सर्वे में सही नाम दर्ज करवाने, रास्‍ता विवाद एवं भूमि का कब्‍जा दिलवाने जैसे विविध प्रकार के आवेदन प्राप्त हुए।

Related Post