Latest News

सेवा, संस्कार और गौ संरक्षण को समर्पित रहेगा पूर्व गृहमंत्री उमाशंकर गुप्ता का जन्मदिवस

Neemuch headlines June 23, 2026, 6:55 pm Technology

नीमच। वैश्य महासम्मेलन के संरक्षक एवं मध्यप्रदेश के पूर्व गृहमंत्री उमाशंकर गुप्ता का जन्मदिवस आज 24 जून 2026, बुधवार को भी "सेवा दिवस" के रूप में श्रद्धा, सेवा और गौ संवर्धन के संकल्प के साथ मनाया जाएगा। उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना करते हुए गौ माता की सेवा एवं हरा चारा वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिला वैश्य महासम्मेलन के प्रवक्ता विवेक खण्डेलवाल ने बताया कि संभागीय अध्यक्ष संतोष चौपड़ा, जिलाध्यक्ष गोविंद पोरवाल एवं जिला महामंत्री हरिवल्लभ मुच्छाल के सान्निध्य में संगठन की जिला, महिला, तहसील एवं युवा इकाई के पदाधिकारी आज बुधवार प्रातः 10 बजे गोधाम बालाजी मंदिर गौशाला तथा प्रातः 10.30 बजे गौ नन्दी सेवाधाम उपचार गौशाला, चमड़ा कारखाना पहुंचकर गौ माताओं को हरा चारा अर्पित करेंगे एवं उनके संरक्षण का संदेश देंगे।

जिलाध्यक्ष गोविंद पोरवाल ने कहा कि उमाशंकर गुप्ता का जीवन सेवा, समर्पण, सादगी और समाजहित के मूल्यों का प्रतीक रहा है। उनके जन्मदिवस को सेवा कार्यों से जोड़कर समाज में संवेदनशीलता, गौ सेवा और मानवीय मूल्यों को सशक्त करने का प्रयास किया जा रहा है। जिला प्रवक्ता एवं कार्यक्रम संयोजक विवेक खण्डेलवाल ने वैश्य महासम्मेलन से जुड़े सभी समाजजनों से आह्वान किया है कि वे भी इस अवसर पर गौ शाला पहुंच गौ सेवा, पर्यावरण संरक्षण एवं जनकल्याण के कार्यों में सहभागी बनकर सेवा और संस्कार की इस प्रेरणादायी परंपरा को आगे बढ़ाएं।

Related Post