रतनगढ़। पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसौदिया एवं एसडीओपी रोहित राठौर के मार्गदर्शन में थाना रतनगढ की पुलिस टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करों एवं नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत कुल 54 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा सहित 01 आरोपी को पकडने में सफलता प्राप्त की है। दिनांक 21.05.2026 को संदिग्ध वाहनों की चैंकिग के दौरान गुरुद्वारा के आगे नीम का खेडा रोड, रतनगढ पर पुलिस टीम द्वारा आरोपी नन्दलाल उर्फ विक्रम पिता महेन्द्र बंजारा उम्र 24 साल निवासी ग्राम पतलोई पुलिस थाना जावदा जिला चित्तौडगढ (राजस्थान) के कब्जे से कुल 54 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा मय एक सफेद रंग की मारुति सुजुकी कम्पनी की इको कार नम्बर MP 53 CA 6850 को बरामद किया गया। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बरामद डोडाचूरा को एनडीपीएस अधिनियम 1985 की प्रासंगिक प्रावधानों के तहत जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में आगे की जांच प्रक्रिया जारी है। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक भूरालाल भाबर थाना प्रभारी रतनगढ व उनकी टीम की महत्वपूर्ण भुमिका रही।