नीमच। पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिह सिसोदिया एवं एसडीओपी श्रीमती निकीता सिंह के कुशल मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी मनासा निरीक्षक निलेश अवस्थी के नेतृत्व में पुलिस टीम मनासा द्वारा अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश करते हुए 03 अवैध देशी पिस्टल, दो जिन्दा कारतूस सहित देशी पिस्टल बनाने का सामान जप्त कर 01 आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।थाना मनासा को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि दुर्गाशंकर पिता नोंदराम सुतार निवासी ग्राम आंतरीमाता का एक देशी पिस्टल मय एक राउण्ड लेकर अपनी मोटर सायकिल सुजुकी मेक्स 100 लाल रंग की क्र.एमपी 44 बी 7876 से अपने गांव से मनासा तरफ आ रहा है सुचना पर से पुलिस टीम द्वारा सारसी फंटे पर आरोपी दुर्गाशंकर पिता नोंदराम सुतार निवासी ग्राम आंतरीमाता के कब्जे से एक देशी पिस्टल व एक राउण्ड जिंदा के जप्त किया गया। आरोपी दुर्गाशंकर से पीआर के दौरान पुछताछ करते आरोपी ने नानालाल पिता सुन्दरलाल सिकलीगर निवासी आंत्रीमाता से दो पिस्टल और खरीदना बताया जो आरोपी दुर्गाशकंर की निशादेही से और दोनो पिस्टल जप्त की गई तथा राजस्थान एवं आसपास के जिलों के तस्करों को हथियार सप्लाई करना बताया' गया, जिनके बारे में अनुसंधान जारी है। प्रकरण में आरोपी दुर्गाशंकर की निशादेही पर आरोपी नानालाल के घर दबिश देते अवैध हथियार देशी पिस्टल बनाने के उपकरण ग्राईंडर मशीन, चार देशी बन्दुक बनाने की नाल, बीट हेम्बर, ट्रेगर, मैगजिन, वेल्डिंग मशीन, लेन्थ मशीन, हथौडा, प्लायर, स्प्रिंग अन्य पिस्टल बनाने के उपकरण जप्त किये गये। प्रकरण में आरोपी नानालाल पिता सुन्दरलाल सिकलीगर की तलाश करते फरार होकर फरार आरोपी की तलाश जारी है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मनासा निरीक्षक निलेश अवस्थी एवं उनकी टीम का सराहनीय योगदान रहा।