Latest News

नायगांव पुलिस ने मारूति स्विफ्ट कार से 1 किलो 784 ग्राम अफीम सहित 01 आरोपी किया गिरफ्तार

Neemuch headlines May 17, 2026, 8:38 pm Technology

नयागांव। पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसौदिया एवं अअपु जावद रोहित राठौड के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जावद निरीक्षक मनोजसिंह जादौन के नेतृत्व में चौकी प्रभारी, नयागॉव मंगलसिंह राठौड की टीम के द्वारा कुल 01 किलो 784 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम व मारूति कम्पनी की स्विफ्ट कार क्रमांक आर.जे. -09-सीसी-3584 सहित 01 आरोपी को पकडने में सफलता प्राप्त की है।

दिनांक 17.05.2026 की सुबह में विश्वसनीय मुखबिर सूचना पर अवैध मादक पदार्थ की धरपकड व नाकाबंदी हेतु जावद-नयागॉव रोड, ढाबा माता मंदिर पुलिया के पास, नयागॉव पर पुलिस नाकाबंदी के दौरान एक मारूति कम्पनी की स्विफट कार क्रमांक आर. जे. -09 -सीसी-3584 में 01 किलो 784 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम को एनडीपीएस एक्ट के अज्ञापक प्रावधानों का पालन करते हुए जप्त कर कार चालक सुरेश मालवीय पिता भगतराम उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम चडौली थाना नीमच सिटी को मौके से गिरफ्तार कर आरोपी सुरेश मालवीय के विरूद्ध धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है प्रकरण में अनुसंधान जारी है

Related Post