मुस्लिम समाज के समाजसेवी मुन्ना दुर्रानी 18 में को मक्का शरीफ की यात्रा पर होंगे रवाना

Neemuch headlines May 17, 2026, 10:13 am Technology

नीमच। शहर के प्रमुख वरिष्ठ समाजसेवी मुन्ना भाई दुर्रानी इस्लाम की सबसे मुकद्दस मक्का मदीना हज यात्रा पर 18 मई को रवाना होंगे। हज यात्रा पर जाने से पहले शहर के सभी सर्व समाज के लोगों द्वारा भव्य स्वागत किया जा रहा है और उन्हें मुबारकबाद देते हुए बधाई शुभकामनाएं दी जा रही है। नीमच सिटी में प्रताप चौक पुलिया पर मुन्नाभाई दुर्रानी का शानदार इस्तकबाल किया गया और उन्हें मुबारकबाद पेश की गई। नीमच सिटी के मुस्लिम समाज के वरिष्ठ जागरूक हाजी जाहिद भाई पठान के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। मुन्नाभाई दुर्रानी को साफा बांधकर फूल मालाओं से शानदार इस्तकबाल किया गया। और उनके हज के सफर की कामयाबी की बधाई शुभकामनाएं तहे दिल से दी। इस मौके पर हाजी जाहिद भाई पठान,आजम भाई पठान बघाना वाले, विशेष तौर पर उपस्थित थे। इस्तकबाल कार्यक्रम में इकबाल भाई, अजहर भाई जुनैद भाई डॉक्टर मेहमूद पठान, शरीफ भाई mpeb‌ , शानू भाई तोहिद भाई कयूम भाई शाहिद भाई यूनुस कुरैशी अत्ताउल्लाह खान तौफीक भाई मेडिकल, फिरोज भाई पठान हनीफ भाई पठान सहित अब्दुल रशीद खोखर मौजूद थे।

इस्तकबाल कार्यक्रम में आज़म भाई पठान बघाना वाले खुसुसी तौर पर उपस्थित थे साथ ही इक़बाल पठान उपस्थित थे।

Related Post