नीमच। सोशल मीडिया पर रतन स्वीट्स एंड बेकरी, लायंस पार्क स्क्वेयर, सीआरपीएफ, नीमच के परिसर को खोलने एवं खाद्य अनुज्ञप्ति बहाल किए जाने संबंधी भ्रामक समाचार प्रसारित हो रहे हैं। एसडीएम श्री संजीव साहू ने इसका खंडन करते हुए स्पष्ट किया है कि: 15 मई 2026 को जिला प्रशासन की टीम द्वारा गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर श्री रतन स्वीट्स एंड बेकरी को *तत्काल प्रभाव से बंद किया गया था। उक्त फर्म का निर्माण, विक्रय एवं भंडारण कार्य पूरी तरह बंद है तथा खाद्य अनुज्ञप्ति भी निलंबित है। परिसर को खोला नहीं गया है और न ही संस्थान को पुनः चालू कराया गया है। फर्म का लाइसेंस निलंबन से बहाल नहीं किया गया है। एसडीएम श्री साहू ने आमजन एवं मीडिया से अपील की है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित अपुष्ट एवं भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान न दें। प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई यथावत जारी है।
जन स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।