Latest News

नहीं रहे वरिष्ठ पंडित श्री मांगीलाल जी पुरोहित, परिवार में शोक की लहर, अंतिम यात्रा आज सुबह 10 बजे

Neemuch Headlines May 8, 2026, 10:01 am Technology

सरवानिया महाराज। नगर के हवेली चौक स्थित वार्ड क्रमांक 6 निवासी वरिष्ठ पुरोहित श्री मांगीलाल जी पुरोहित का शुक्रवार प्रातः 79 वर्ष की आयु में दुखद निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिवार, रिश्तेदारों, परिचितों एवं शोक की लहर फैल गई।

स्वर्गीय श्री मांगीलाल जी पुरोहित, मनोहरलाल जी पुरोहित के छोटे भाई साहब थे। वहीं प्रमोद पुरोहित, कैलाश पुरोहित, केदार पुरोहित, संजय पुरोहित, धर्मेश पुरोहित एवं सुरेश पुरोहित के काकाजी तथा अक्षय, शिवम, गौरव, अक्षत, ऋषभ, कुशाग्र एवं सन्नी के छोटे दादाजी व आर्यवीर देवांश के पडदादाजीथे।

आप न्यू इनोसेंट स्कूल के संचालक हेमंत पुरोहित के पिताजी एवं आयुष पुरोहित के दादाजी थे। स्वर्गीय श्री पुरोहित लंबे समय से नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में धार्मिक एवं पंडिताई कार्य से जुड़े हुए थे। विवाह संस्कार, पूजा-पाठ, धार्मिक अनुष्ठान एवं वैदिक कर्मकांड में उनकी विशेष पहचान थी। अपने सरल स्वभाव, मधुर व्यवहार एवं धार्मिक सेवा भावना के कारण वे समाज में सम्मानित एवं आदरणीय व्यक्तित्व के रूप में जाने जाते थे। परिजनों के अनुसार उनका स्वास्थ्य पिछले 8 से 10 दिनों से खराब चल रहा था। उपचार के दौरान शुक्रवार प्रातः करीब 5 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से परिवार में शौक कि लहर दौड़ पड़ी। स्वर्गीय श्री मांगीलाल जी पुरोहित की अंतिम यात्रा आज प्रातः 10 बजे उनके निजी निवास कुम्हार मोहल्ला से निकलेगी, जो धामनिया लासूर चौराहा स्थित काल भैरव मुक्ति धाम पहुंचेगी, जहां विधि-विधान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Related Post