सरवानिया महाराज। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसोदिया एवं एसडीओपी जावद रोहीत राठौर के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी जावद एवं पुलिस चोकी सरवानिया महाराज द्वारा जोधपुर राजस्थान के तस्कर मदनलाल विश्नोई से 52 किलो 500 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा के तस्करी करते जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
तथा माल उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति को भी आरोपी बनाया। दिनांक 21.04.2026 को पुलिस चौकी सरवानिया महाराज थाना जावद पर प्राप्त मुखबीर सूचना की तस्दीक के दौरान घटना स्थल ग्राम मोरवन – लासुर रोड़ धामनिय फंटा पर से मदनलाल पिता गोवर्धनराम जाति विश्नोई उम्र 27 साल निवासी हमीरनगर फींच पुलिस थाना लूणी जिला जोधपुर राजस्थान के कब्जे वाली इग्निस कार क्रमांक RJ 22 CC 6609 से मिले तीन काले रंग के प्लास्टिक के कट्टो में भरे कुल 52 किलो 500 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा परिवहन करते हुए अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा मय कार के जप्त कर आरोपी मदनलाल विश्नोई को गिरफ्तार कर अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा उपलब्ध कराने वाले विक्रम सिंह पिता नवल सिंह बोराना निवासी ग्राम विसनीया पुलिस थाना नीमच सिटी जिला नीमच (म.प्र.) को भी अपराध सदर मे सह आरोपी बनाया जाकर दोनो आरोपी के विरुद्व अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया।