रतनगढ़। थाना रतनगढ़ की पुलिस टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करों एवं नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत कुल 101 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा मय 15 किलो 500 ग्राम पोस्तादाना सहित 03 आरोपियों को पकडने में सफलता प्राप्त की है दिनांक 20-21.04.2026 की रात्रि में मुखबीर सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम द्वारा ग्राम आलोरी गरवाडा में स्थित खेत से आरोपीगण (01) राहुल पिता कल्याणमल धाकड उम्र 24 साल निवासी ग्राम आलोरी गरवाडा पुलिस थाना रतनगढ जिला नीमच (म.प्र.). (02) समीर पिता एहसान मंसुरी मुसलमान उम्र 25 साल निवासी ग्राम आलोरी गरवाडा पुलिस थाना रतनगढ जिला नीमच (म.प्र.). (03) अयान पिता अजगर अली मुसलमान उम्र 22 साल निवासी ग्राम आलोरी गरवाडा पुलिस थाना रतनगढ जिला नीमच (म.प्र.) के संयुक्त कब्जे से कुल वजनी 101 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा एवं 15 किलो 500 ग्राम पोस्तादाना को बरामद किया गया।
कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बरामद डोडाचूरा को एनडीपीएस अधिनियम 1985 की प्रासंगिक प्रावधानों के तहत जब्त कर आरोपीगणों को गिरफ्तार किया गया। पकारण में अब तक की जांच के अनुसार अरोपीगणों के द्वारा उक्त अवैध मादक प्रदार्थ डोडाचूरा चोरी करना पाया गया। प्रकरण में आगे की जांच प्रक्रिया जारी है।
उपरोक्त कार्यवाही में पुलिस थाना रतनगढ एवं सायबर सेल टीम की महत्वपूर्ण भुमिका रही।