Latest News

आज ही के दिन सोवियत संघ की मदद से भारत के पहले उपग्रह आर्यभट का अंतरिक्ष में प्रक्षेपण किया था जाने देश दुनिया का आज का इतिहास

Neemuch Headlines April 19, 2026, 7:29 am Technology

देश-दुनिया के इतिहास में आज के दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

19 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ :-

1975 - सोवियत संघ की मदद से भारत के पहले उपग्रह आर्यभट का अंतरिक्ष में प्रक्षेपण।

1977 - सेटेलाइट कम्यूनिकेशन का प्रारम्भ।

1999 - बी.बी.सी. द्वारा अंतर्राष्ट्रीय समाचार पत्रिका आरम्भ करने की योजना।

2001 - बी.एस.एफ़. ने मेघालय के गांव से बांग्लादेशी सेना को मार भगाया।

2003 - चीन की महिला भारोत्तोलक बांग मिंग च्यान ने विश्व रिकॉर्ड बनाया।

2005 - जर्मनी के कार्डिनल योसिफ़ रान्सिंगर रोमन कैथोलिक चर्च के नये पोप चुने गये।

2006 - प्रथम अंतरिक्ष यात्री नील आर्मस्ट्रांग को उनके द्वारा लाया गया चांद टुकड़ा भेंट किया गया।

2007 - द विजार्ड ऑफ़ आईडी सीरीज के कार्टूनिस्ट ब्रैंड पार्कर का निधन।

2008 - उत्तर प्रदेश सरकार ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भूमि अधिग्रहण करने के लिए नई कमेटी बनाने की घोषणा की। पाकिस्तान ने परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम 2000 किलोमीटर की मारक क्षमता वाले प्रक्षेपास्त्र शहीन-2 का सफल परीक्षण किया। फ़्रेंच गुयाना स्थित यूरोप के अंतरिक्ष केन्द्र कौरू से एरियन-5 रॉकेट से ब्राजील व वियतनाम के दो दूर संचार उपग्रह एक साथ प्रक्षेपित किये गए।

19 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति :-

1864 - महात्मा हंसराज - पंजाब के प्रसिद्ध आर्य समाजी नेता, समाज सुधारक और शिक्षाविद।

1968 - अरशद वारसी - हिन्दी फ़िल्म अभिनेता।

1977 - अंजू बॉबी जॉर्ज, भारत की प्रसिद्ध एथलेटिक्स खिलाड़ी हैं।

1950 - एच. एस. ब्रह्मा - भारत के भूतपूर्व 19वें मुख्य चुनाव आयुक्त हैं।

1945 - सुरेखा सीकरी - भारतीय अभिनेत्री और टेलीविजन कलाकार हैं।

19 अप्रैल को हुए निधन :-

2021 - सुमित्रा भावे - सुप्रसिद्ध मराठी फिल्म निर्माता थीं।

1910 - अनंत लक्ष्मण कन्हेरे - देश की आज़ादी के लिए शहीद होने वाले युवा क्रांतिकारियों में से एक।

1943 - सी. विजय राघवा चारियर - प्रसिद्ध राष्ट्रीय नेता थे।

1728 - कीरत सिंह जू देव, घोषचन्द्र वंशीय नरेश थे।

1933 - सैयद हसन इमाम - भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के पूर्व अध्यक्ष।

1882 - चार्ल्स डार्विन - महान् प्रकृतिवादी वैज्ञानिक थे।

19 अप्रैल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव :-

फ़ायर सर्विस सप्ताह, भारत द्वारा उपग्रह क्षेत्र में प्रवेश दिवस (1975), विश्व यकृत दिवस

Related Post