नीमच। केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे अखिल भारतीय "नशे पर प्रहार" अभियान के तहत मध्यप्रदेश पुलिस प्रमुख कैलाश मकवाना पुलिस महानिदेशक पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन. नारकोटिक्स विंग प्रमुख डी श्रीनिवास वर्मा अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक नारकोटिक्स मुख्यालय भोपाल के निर्देशन तथा महेशचंद जैन उप पुलिस महानिरीक्षक नारकोटिक्स विंग इन्दौर के मार्गदर्शन एवं अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमती मांगु अजनार नारकोटिक्स विंग मन्दसौर एवं उप पुलिस अधीक्षक संतोष हाडा नारकोटिक्स प्रकोष्ठ नीमच के नेतृत्व में चलाये जा रहे अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ अभियान के अन्तर्गत नारकोटिक्स शाखा की नीमच ईकाई द्वारा कार्यवाही को अन्जाम दिया गया।
जिसमे 10 किलोग्राम से अधिक अवैध मादक पदार्थ अफीम को जप्त करते हुए सफ़ेद रंग की फ़ोर्स कंपनी की ट्रेवलर को जप्त किया गया। दिनांक 15/04/2026 को नारकोटिक्स प्रकोष्ठ नीमच की टीम द्वारा मुखबिर सूचना पर कार्यवाही करते हुए सफ़ेद रंग की फ़ोर्स कंपनी की ट्रेवलर में पिछली सीट के ऊपर बनी डिक्कीनुमा स्कीम से कुल 10 किलो 054 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम को जप्त किया गया, उक्त वाहन में जप्तशुदा अवैध मादक पदार्थ अफीम उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति एंव वाहन चालक के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जा रही है। सफ़ेद रंग की फ़ोर्स कंपनी की ट्रेवलर से जप्त अवैध मादक पदार्थ अफीम की अंतर्राष्ट्रीय कीमत 50 लाख रूपये आंकी गयी है।
उपरोक्त कार्यवाही में नारकोटिक्स प्रकोष्ठ नीमच की संयुक्त टीम का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा । नारकोटिक्स विंग नशे के अवैध व्यापार के विरुद्ध कृत संकल्पित होकर नशा मुक्त भारत अभियान में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर रहा है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक नारकोटिक्स विंग पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा पूरी टीम को पुरस्कृत करने हेतु बताया गया।