प्रतापगढ़ ।जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन त्रिनेत्र" के तहत थाना अरनोद पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए NDPS एक्ट के एक मामले में पिछले एक वर्ष से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं वृताधिकारी के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। थाना अरनोद पुलिस टीम ने लंबे समय से फरार आरोपी को पकड़ने में सफलता प्राप्त की। पुलिस के अनुसार, आरोपी फरीद खान पिता सलीम खान, निवासी देवली (थाना अरनोद, जिला प्रतापगढ़) को गिरफ्तार किया गया है, जो गुजरात पुलिस के NDPS एक्ट के मामले में वांछित था और करीब एक साल से फरार चल रहा था। क्या है मामला मामला 5 अगस्त 2025 का है, जब गुजरात के गांधीनगर स्थित स्टेट मॉनिटरिंग सेल ने अहमदाबाद में कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ बरामद किए थे। इस दौरान कुल 117 ग्राम 690 मिलीग्राम मादक पदार्थ जब्त किया गया था।
इस मामले में NDPS एक्ट की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया था। जांच के दौरान आरोपी फरीद खान की संलिप्तता सामने आई, जिसके बाद वह लगातार फरार चल रहा था। गुजरात पुलिस द्वारा कई बार दबिश देने के बावजूद आरोपी हाथ नहीं आया। कैसे हुई गिरफ्तारी दिनांक 11 अप्रैल 2026 को सूचना मिलने पर थाना अरनोद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को देवली क्षेत्र से डिटेन किया और बाद में उसे गुजरात पुलिस की स्टेट मॉनिटरिंग सेल को सौंप दिया।
पुलिस टीम की भूमिका इस कार्रवाई में थाना अरनोद के पुलिस निरीक्षक शिवलाल मीणा के नेतृत्व में टीम के अन्य सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।