Latest News

सोने-चांदी के दाम गिरे, ये है 10 ग्राम का लेटेस्ट रेट, जानिए भोपाल-लखनऊ-जयपुर समेत बड़े शहरों का भाव

Neemuch headlines April 9, 2026, 4:16 pm Technology

सोना-चांदी की कीमतों में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। गुरुवार को सोने के दाम में ₹2340 प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है, जिसके बाद सोने के भाव ₹1,51,630 पहुंच गए हैं। वहीं चांदी ₹5000 प्रति किलो लुढ़की है जिसके बाद चांदी ₹2.55 लाख पर ट्रेंड कर रही है। इससे पहले बुधवार (8 अप्रैल 2026) को 24 कैरेट का भाव ₹1,53,970 और चांदी का रेट ₹2,60,000 पर बंद हुआ था।

अगर आप 9 अप्रैल 2026 को सोना या चांदी खरीदने की सोच रहे हैं तो आइए जानते हैं भारतीय सराफा बाजार (व्यापारियों द्वारा प्राप्त आंकड़ों के अनुसार) द्वारा जारी अलग-अलग शहरों का 18, 22 और 24 कैरेट का लेटेस्ट रेट 24 कैरेट (24K) सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम में) मेरठ, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ, चंडीगढ़: ₹1,51,630 ​इंदौर, भोपाल, अहमदाबाद: ₹1,51,530 ​मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु: ₹1,51,480

​चेन्नई, कोयंबटूर: ₹1,52,730 (दक्षिण भारत के कुछ शहरों में स्थानीय प्रीमियम/मेकिंग/डीलर मार्जिन के कारण अंतर) 22 कैरेट (22K) सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम में) 22 कैरेट (91.6% शुद्ध): 22 कैरेट पर 916 लिखा होता है। गहने बनाने के लिए यह सबसे लोकप्रिय है। इसमें 8.4% तांबा या चांदी या अन्य धातु मिलाई जाती है, ताकि गहने मजबूत रहें। ​मेरठ, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ, चंडीगढ़:₹1,39,000 ​इंदौर, भोपाल, अहमदाबाद: ₹1,38,900 ​मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु: ₹1,38,850 चेन्नई, कोयंबटूर:₹1,40,000 18 कैरेट (18K) सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम में) 18 कैरेट सोने पर 750 लिखा होता है। इसका अक्सर हीरे या कीमती पत्थरों वाले गहनों में उपयोग होता है।

मेरठ, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ, चंडीगढ़: ₹1,13,760 ​इंदौर, भोपाल, अहमदाबाद: ₹1,13,660 ​मुंबई, कोलकाता,

हैदराबाद, बेंगलुरु: ₹1,13,610 चेन्नई, कोयंबटूर: ₹1,16,500 प्रमुख शहरों का चांदी (Silver Rate Today) का भाव 10 ग्राम: ₹2,550 100 ग्राम: ₹25,500 ₹2,55,000 (प्रति किग्रा): दिल्ली, मुंबई, पुणे, नागपुर, जयपुर,

लखनऊ, अहमदाबाद, कोलकाता, भोपाल और इंदौर । ₹2,60,000 (प्रति किग्रा): चेन्नई, मदुरै, हैदराबाद, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम और केरल।

Related Post