नीमच। रोटरी क्लब नीमच कैंट के वर्ष 2026-27 के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार संध्या को स्थानीय सुंदरम मैरिज गार्डन नीमच सिटी पर गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में शपथ अधिकारी पूर्व मंडलाध्यक्ष दर्शन सिंह गांधी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों व नए सदस्यों को पद एवं सेवा का संकल्प दिलाया। अपने प्रेरक उद्बोधन में मंडलाध्यक्ष संस्कार कोठारी ने कहा की पीड़ित मानवता की सेवा करना रोटरी का सबसे बड़ा उद्देश्य है, क्योंकि किसी भी पीड़ित व जरूरतमंद की मदद करने से ईश्वर भी प्रसन्न होते हैं। हमारे लिए सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। रोटरी का प्रत्येक सदस्य समाजहित एवं मानवता की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य करे।" शपथ ग्रहण समारोह में रोटरी क्लब नीमच कैंट के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मयंक जायसवाल, सचिव भारतसिहं अहीर (पार्षद) एवं कोषाध्यक्ष अनिल कुमार तोतला सहित कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्यों ने अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया। स्वागत उद्बोधन अध्यक्ष मयंक जायसवाल द्वारा दिया गया समारोह में रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3040 के सहायक मंडलाध्यक्ष पवन पोरवाल, संस्थापक अध्यक्ष ओमप्रकाश काबरा, पूर्व अध्यक्ष आशीष दरक ने भी संक्षिप्त उदबोधन दिया। पूर्व सचिव विशाल जैन, ट्रेज़रर मुकेश पाटीदार भी मंचासीन रहे। कार्यक्रम के दौरान क्लब द्वारा हैप्पी स्कूल ग्वालटोली को म्यूजिक सिस्टम, मुकेश बाहेती द्वारा सिलाई मशीन एवं सिंधी शाला स्कूल को स्पोर्ट्स का सामान भेंट किया गया। इस अवसर पर रोटरी कैंट के संस्थापक अध्यक्ष ओमप्रकाश काबरा को सेवा कार्यों हेतु अभिनंदन पत्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों ने नवनिर्वाचित टीम को शुभकामनाएँ देते हुए रोटरी के सेवा कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने का आह्वान किया। इस अवसर रोटरी क्लब नीमच कैंट के वरिष्ठ अनिल दरक, तरुण बाहेती, अनिल माहेश्वरी, प्रदीप ओसवाल, निर्मल दरक, राजेंद्र मालू, कन्हैया दरक, दीपक बाहेती, सुरेश सैनी सहित बड़ी संख्या में रोटेरियन सदस्य, अतिथि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन चंचल बाहेती ने किया, वहीं अंत में आभार क्लब के सचिव भारतसिंह अहीर ने माना।