Latest News

बिना नंबर की बाइक से अफीम तस्करी का खुलासा, 1.5 किलो अवैध अफीम जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार, छोटीसादड़ी पुलिस की कार्रवाई।

Neemuch headlines April 9, 2026, 4:12 pm Technology

प्रतापगढ़ ।पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह जौधा एवं वृत्ताधिकारी छोटीसादड़ी रामेश्वरलाल के मार्गदर्शन मैं थाना छोटीसादड़ी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध अफीम के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी प्रवीण टांक के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा दिनांक 08.04.2026 को नाकाबंदी के दौरान एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल को रोका गया।

तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 08.44 ग्राम अफीम सैंपल लिया गया तथा पूछताछ में आरोपियों द्वारा कुल 1 किलो 500 ग्राम अफीम खरीद-फरोख्त हेतु ले जाना स्वीकार किया गया। अफीम की कुल कीमत करीब 2 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई। पुलिस टीम द्वारा अफीम एवं घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की मोटरसाइकिल को जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। मामले में थाना छोटीसादड़ी पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/18, 28, 30 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच जारी है।

गिरफ्तार आरोपी अशोक कुमार पिता पुरणमल जणवा, उम्र 28 वर्ष, निवासी भाणुजा, थाना निकुम्ब, जिला चित्तौड़गढ़, नारायणदास पिता मोहनदास वैष्णव, उम्र 36 वर्ष, निवासी भाणुजा, थाना निकुम्ब, जिला चित्तौड़गढ़ पुलिस टीम रवीन्द्र पाटीदार, उ.नि., थाना छोटीसादड़ी, महेश कुमार, हैड कांस्टेबल 681, थाना छोटीसादड़ी, तेजपाल, कांस्टेबल 88, थाना छोटीसादड़ी, राजाराम, कांस्टेबल 595, थाना छोटीसादड़ी, मुकेश कुमार, कांस्टेबल 45, थाना छोटीसादड़ी, हंसराज सिंह, कांस्टेबल 774, थाना छोटीसादड़ी, राकेशचन्द्र, कांस्टेबल 644, साइबर सेल।

Related Post