सरवानिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 166 किलो डोडाचूरा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कार जब्त, सप्लायर भी सह-आरोपी

अनिल लक्षकार April 7, 2026, 10:03 pm Technology

सरवानिया महाराज। मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध विशेष अभियान के तहत 166 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा व एक सफेद रंग की होन्डा जैज कार क्र. DL 7 CK 7931 को पकड़ने में पुलिस चौकी सरवानिया महाराज थाना जावद पुलिस को मिली सफलता, माल उपलब्ध कराने वाले अन्य व्यक्ती को भी बनाया सह आरोपी।

थाना प्रभारी जावद निरीक्षक विकास पटेल के नेतृत्व में अवैध मादक पदार्थ तस्करों एवं नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत अवैध मादक पदार्थ 166 किलोग्राम अफीम डोडाचूरा जप्त करने मे चौकी सरवानिया महाराज थाना जावद ने सफलता प्राप्त की है। दिनांक 06.04.2026 को पुलिस थाना जावद चौकी सरवानिया महाराज पर मुखबीर द्वारा एक सफेद रंग की होन्डा जैज कार क्र. DL 7 CK 7931 से अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा तस्करी हेतु लेकर जाने की सूचना प्राप्त होने पर ग्राम लासुर बागरेड रोड, गुलानिया भेरूबावजी के पास नाकाबंदी कि नाकाबन्दी की जाकर आरोपी के कब्जे से 166 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा को एनडीपीएस एक्ट के आज्ञापक प्रावधानों का पालन करते हुए एक सफेद रंग की होन्डा जैज कार क्र. DL 7 CK 7931 के चालक आरोपी दिनेश पिता शेराराम जाति जाट उम्र 28 साल निवासी ग्राम बिरसालू कला पुलिस थाना खेड़ापा जिला जोधपुर व रूघाराम पिता निम्बाराम जाति जाट उम्र 32 साल निवासी ग्राम बिरसालू कला पुलिस थाना खेड़ापा जिला जोधपुर राजस्थान के कब्जे से जप्त कर आरोपी के विरूद्ध धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। आरोपी से जप्तशुदा अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा लाने ले जाने के स्त्रोतों के संबंध में पूछताछ की जा कर अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा उपलब्ध कराने वाले कालु उर्फ कारूलाल पिता बंशीलाल बंजारा निवासी रायसिंहपुरा पुलिस थाना नीमच सिटी जिला नीमच (म.प्र.) को भी सह आरोपी बनाया गया है।

उक्त कार्यवाही में पुलिस टीम चौकी सरवानिया महाराज थाना जावद की सराहनीय भूमिका रही।

Related Post