Latest News

अवैध मादक पदार्थ 42.200 किलोग्राम पीसा डोडाचूरा जप्त कर, दो आरोपी गिरफ्तार, सिंगोली पुलिस को मिली सफलता।

प्रदीप जैन April 5, 2026, 7:21 pm Technology

सिंगोली। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाये जा रहे अवैध मादक पदार्थ तस्करो के विरूद्ध प्रदेश व्यापी नशाविरोधी अभियान के तहत श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अंकित जायसवाल के निर्देशन में तथा श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नवलसिंह सिसोदिया एवं श्रीमान एसडीओपी श्री रोहित राठोर जावद के मार्गदर्शन में अवैध मादक पदार्थ तस्करी के विरुध्द प्रभावी कार्यवाही करते हुये सिंगोली थाना प्रभारी निरीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम सिंगोली द्वारा आरोपियो बलदेव सिंह व सुनील कुमार के कब्जे से 42.200 किलोग्राम अवैध पीसा मादक पदार्थ जप्त कर आरोपियो 01. बलदेव सिंह पिता ईश्वर सिंह जाति रायसिख सरदार उम्र 35 साल निवासी वार्ड न. 35RW राठीखेड़ा तहसील थाना टिब्बी जिला हनुमानगढ़ राजस्थान हालमुकाम पुलिस चौकी सुरेशिया के पास गुरूद्वारे का मकान हनुमानगढ़ राजस्थान 02. सुनील कुमार पिता हंसराज देवव्रत जाति जाट उम्र 24 साल निवासी 3LLW लीलावती वार्ड न. 05 थाना संगरिया जिला हनुमानगढ़ राजस्थान को किया गिरफ्तार।

दिनांक 04.04.2026 को वाहन चैकिंग हेतू ग्राम धोगवा राजस्थान सीमा पहुँचे जहाँ पुलिस बल द्वारा वाहन चेकिंग बाद हमराह बल शासकीय वाहन के वापस थाना सिंगोली आते समय ग्राम धोगबा के यात्री प्रतिक्षालय के अन्दर दो व्यक्ति दोनो एक एक बैग हाथ में तथा एक एक पिटू बैग पीठ पर टांगे हुवै संदिग्ध अवस्था में खड़े थे पुलिस की गाड़ी व पुलिस को देखकर दोनो व्यक्ति भागने की कोशिश करने लगे शंका होने पर शासकीय वाहन व फोर्स, पंचान की मदद से आरोपियो बलदेव सिंह व सुनील कुमार के कब्जे से 42.200 किलोग्राम अवैध पीसा मादक पदार्थ जप्त कर आरोपियों 01. बलदेव सिंह पिता ईश्वर सिंह जाति रायसिख सरदार उम्र 35 साल निवासी वार्ड न. 3SRW राठीखेड़ा तहसील थाना टिब्बी जिला हनुमानगढ़ राजस्थान हालमुकाम पुलिस चौकी सुरेशिया के पास गुरुद्वारे का मकान हनुमानगढ़ राजस्थान 02. सुनील कुमार पिता हंसराज देवव्रत जाति जाट उम्र 24 साल निवासी उस् लीलावती वार्ड न. 05 थाना संगरिया जिला हनुमानगढ़ राजस्थान को गिरफ्तार किया गया है।

आरोपियो से जप्तशुदा अवैध पीसा मादक पदार्थ के स्त्रोतो के संबंध मे पुछताछ कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। जप्त संपत्ती - 01. 42.200 किलोग्राम अवैध पीसा मादक पदार्थ कीमती 634000 रूपये। 02. एक वीवो कंपनी का Y25 ब्लैक कलर का एनड्राईड मोबाईल कीमत करीब 15,000 रूपये तथा एक वीवो कंपनी का YO2T ग्रे कलर का एनड्राईड मोबाईल कीमत करीब 15,000 रूपये, कीमती 30000 रूपये कुल कीमती 6640000 सराहनीय कार्य उक्त कार्य मे थाना प्रभारी जितेन्द्र कुमार वर्मा व उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही ।

Related Post