नयागांव। पुलिस चौकी नयागांव थाना जावद एवं पुलिस थाना जीरन द्वारा अभियान के दौरान नशे के सौदागरों के विरूद्व सख्त कार्यवाही कर लगभग 52 लाख 25 हजार रूपयें मुल्य की 500 ग्राम एमडी, 02 किलो 140 ग्राम अवैध अफीम एवं 15 किलोग्राम ग्राम अवैध डोडाचुरा जप्त कर 02 तस्करों को गिफ्तार करेन में सफलता प्राप्त की गई है।
कार्यवाही क्रमांक 01 -
पुलिस चौकी नयागांव :-
दिनांक 03.04.2026 व 04.04.2026 की दरमियानी रात को विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर अवैध मादक पदार्थ की धरपकड व नाकाबंदी हेतु नीमच-निम्बाहेड़ा फोरलेन हाइवे रोड पर रेलवे फाटक के पास नयागांव में पुलिस नाकाबंदी के दौरान एक हुंडई कम्पनी की आई 20 कार क्रमांक त्श्र-42-ब्।-0916 को फोर्स की मदद से रोका और चालक को अभिरक्षा में लेकर उक्त संदिग्ध कार की तलाशी में मिले 500 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडीएमए व 15 किलोग्राम डोडाचूरा को एनडीपीएस एक्ट के अज्ञापक प्रावधानों का पालन करते हुए विधिवत् जप्त किया गया तथा कार के चालक राजूराम पिता हरिराम जाट उम्र 42 साल निवासी ग्राम बलाया थाना मुंडवा जिला नागौर, राजस्थान को मौके से गिरफ्तार कर गिरफ्तारशुदा आरोपी के विरूद्ध धारा 8/15, 22 एनडीपीएस एक्ट के तहत दिनांक 04.04.2026 को अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण में अनुसंधान जारी है ।
कार्यवाही क्रमांक 02 -
पुलिस थाना जीरन-
पुलिस थाना जीरन को दिनांक 3.4.2026 को संदिग्ध वाहन की चैकिंग के दोरान बीना नबर की एच एफ डिलक्स मोटर सायकल चालक के द्वारा आवरीमाता -चीताखेडा रोड पर नाकाबंधी देख पर मोटर सायकल को लेकर भागने का प्रयास करने लगा जहा फोर्स के द्वारा तत्परतापूर्वक कार्यवाही करते हुए बीना नबर की मोटर सायकल एचएफ डिलक्स को रोका तलाशी लेते मोटर सायकल के आगे टकी पर रखी थेली मे रखा अवैध मादक पदार्थ अफीम कुल वजनी 02 किलो 140 ग्राम जप्त किया एव मोटर सायकल चालक नारायणसिह पिता बहादुरसिह राजपुत उम्र 35 साल जाति राजपुत निवासी धरला थाना बेगु जिला चित्तोडगढ राजस्थान के विरूद्ध अपराध धारा 8/18 एनडीपीएस का प्रकरण पंजीबद्ध किया आरोपी से अवैध मादक पदार्थ अफीम के सबध मे पुछताछ कर अग्रीम कार्यवाही कि जावेगी।
उक्त कार्यवाहियों में चौकी प्रभारी नयागांव थाना जावद, थाना प्रभारी जीरन सहित चौकी थाना टीम का सराहनीय यागदान रहा।