संडे स्पेशल में आज बनाये आसान विधि से शानदार फ्राइड राइस ओर पनीर चिल्ली,

NEEMUCH HEADLINES April 5, 2026, 9:02 am Technology

सामग्री :-

फ्राइड राइस के लिए:-

1.1/2 कटोरी चावल 1 चम्मच

रिफाइंड तेल 1/2 चम्मच

नमक(चावल उबालते समय)

4 ग्लास पानी

3 चम्मच तेल(सब्जी भुनने के लिए)

2 लौंग

1/2 इंच दालचीनी का टुकड़ा

1 चुकंदर कद्दूकस किया हुआ

1-2 गाजर कद्दूकस किये हुए

7-8 बीन्स छोटे टुकड़ों में कटा हुआ 1 चम्मच

सोया सॉस 1/2 चम्मच

काली मिर्च पाउडर 1/2 चम्मच

अदरक-लहसुन पेस्ट 3 कटोरी पानी स्वादानुसार नमक

चिली पनीर के लिए:-

200 ग्राम पनीर

1 बड़ा शिमला मिर्च चौकोर टुकड़े में कटा हुआ

1 बड़ा प्याज़ चौकोर टुकड़े में कटा हुआ

4-5 लहसुन बारीक कटा हुआ

1 चम्मच चिली सॉस

1 चम्मच सोया सॉस

1 चम्मच सिरका

3 चम्मच टोमाटोसॉस

1/2 चम्मच काली मिर्च पाउडर

1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर

स्वादानुसार नमक

पनीर को तलने के घोल के लिए:-

2 चम्मच कॉर्न फ्लोर

2 चम्मच मैदा

1/4 चम्मच लाल मिर्च पाउडर

1/4 चम्मच काली मिर्च पाउडर

5-6 चम्मच पानी(गाढ़ा घोल बनाए)

आवश्यकतानुसार रिफाइंड तेल तलने के लिए

कुकिंग निर्देश :-

सबसे पहले फ्राइड राइस बनाने के लिए एक खुले बर्तन में 4 गिलास पानी में तेल और नमक डालकर उबालें,पानी में उबाल आने पर चावल को धोकर डाल दें और बीच-बीच में चलते हुए चावल को पका लें,चावल पकते ही दूसरे जाली या छेद वाले बर्तन में चावल को निकाल लें और पानी निकलने के लिए छोड़ दें।

अब पैन में तेल गरम करें और लौंग-दालचीनी डालकर अच्छी तरह गरम होने दें। अब सारी सब्जी डालकर 3-4 मिनट के लिए चलाएं। नमक,काली मिर्च पाउडर और सोया सॉस डालकर 2-3 मिनट तक भूनें। अब पके हुए चावल डालकर अच्छी तरह मिलाएं। गरमा-गरम फ्राइड राइस तैयार है।

चिली पनीर बनाने के लिए:-

एक कटोरे में घोल की सारी सामग्री डालकर अच्छी तरह मिलाएं और गाढ़ा पेस्ट तैयार करें। कढ़ाई में तेल गरम करें और कटे हुये पनीर टुकड़ों को घोल में डालकर तेल में डालें और हल्का सुनहरा होने तक फ्राई करलें।

सारे पनीर फ्राई होने के बाद बचा हुआ घोल सन्त मरीन गरस्वय मरीन डॉल्बे के लिए अलग रख दें और सब उसी तेल में बारीक कटे हुए लहसुन डालें और हल्का सुनहरा होने तक भूनें,अब कटा हुआ प्याज़-शिमला मिर्च डालकर मध्यम आँच पर भूनें।(हमें प्याज़-शिमला मिर्च को ज्यादा नही पकाना है) अब नमक, काली मिर्च पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, सिरका और सभी सॉस डालकर 1-2 मिनट के चलाएं।

अब तले हुए पनीर डालकर 1 मिनट तक चलाएं और बचा हुआ कॉर्न गलौर मिश्रण वाला घोल डालकर 2-3 मिनट तक और पकाएं। गरमा-गरम चिली पनीर तैयार है। गरमा-गरम वेजीज़ फ्राइड राइस और चिली पनीर को एक साथ परोसें।

Related Post