1. शाही तरबतर 'ठंडाई प्री-मिक्स'
सामग्री:-
1/2 कप बादाम,
1/4 कप काजू,
2 चम्मच खसखस,
2 चम्मच सौंफ,
1 चम्मच काली मिर्च,
थोड़ी केसर और इलायची।
कैसे बनाएं:-
सभी सामग्री को हल्का रोस्ट (भून) लें ताकि नमी निकल जाए। ठंडा होने पर मिक्सी में महीन पाउडर बना लें। कैसे इस्तेमाल करें: एक गिलास ठंडे दूध में
2 चम्मच प्री-मिक्स और स्वादानुसार चीनी/मिश्री मिलाएं। और तैयार ताजगीभरी ड्रिंक का आनंद लें।
2. इंस्टेंट 'शिकंजी मसाला'
सामग्री:-
1/2 कप भुना जीरा पाउडर,
1/4 कप काला नमक,
1/2 चम्मच पिसी काली मिर्च,
1 चम्मच सोंठ (अदरक पाउडर) और स्वादानुसार सादा नमक।
कैसे बनाएं:-
सभी मसालों को मिलाकर एक एयरटाइट जार में भर लें। कैसे इस्तेमाल करें:
ठंडे पानी में नींबू निचोड़ें, चीनी मिलाएं और ऊपर से 1/2 चम्मच यह मसाला डालें। गिलास में भरें और इंस्टेंट 'मसाला शिकंजी' का लुत्फ उठायें।
3. रिफ्रेशिंग 'पुदीना-नींबू शरबत'
सामग्री:-
ढेर सारा सूखा पुदीना (छाया में सुखाया हुआ), पिसी चीनी और सिट्रिक एसिड (नींबू सत्व)।
कैसे बनाएं: सूखे पुदीने के पत्तों को पीसकर पाउडर बना लें। इसमें पिसी चीनी और थोड़ा सा सिट्रिक एसिड मिलाएं। कैसे इस्तेमाल करें: एक गिलास पानी में 2 चम्मच यह मिक्स डालें और बर्फ डालकर सर्व करें।
4. देसी एनर्जी ड्रिंक 'सत्तू नमकीन मिक्स'
सामग्री:-
2 कप भुने चने का सत्तू, बारीक कटा सूखा पुदीना, भुना जीरा, काला नमक और हींग। कैसे बनाएं: सत्तू में सभी सूखे मसाले मिला लें। कैसे इस्तेमाल करें:
ठंडे पानी में 3 चम्मच मिक्स डालें, अच्छे से घोलें और ऊपर से चाहें तो बारीक कटी हरी मिर्च या प्याज डालें और सर्व करें।
नोट: इसमें चीनी नहीं डाली जाती है।
5. गुलाब-इलायची कूलेंट ड्रिंक
सामग्री:-
1 कप पिसी चीनी, 1/2 कप सूखे गुलाब की पंखुड़ियां (Rose Petals) और
10-12 इलायची।
कैसे बनाएं:-
गुलाब की पंखुड़ियों और इलायची को चीनी के साथ बहुत बारीक पीस लें। इस पाउडर को छान लें। कैसे इस्तेमाल करें: इसे आप ठंडे दूध या पानी, दोनों में मिला सकते हैं। यह हल्का गुलाबी और खुशबूदार पेय बनेगा। स्टोरेज टिप्स: इन सभी प्री-मिक्स को हमेशा कांच के एयरटाइट जार में रखें। इन्हें नमी से बचाने के लिए सूखे चम्मच का ही प्रयोग करें। मिश्री का पाउडर चीनी के मुकाबले ज्यादा ठंडक देता है, इसलिए हो सके तो पिसी चीनी की जगह धागे वाली मिश्री का उपयोग करें।