माय भारत द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली पर अनुभवात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

Neemuch headlines May 25, 2026, 7:54 pm Technology

मंदसौर। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत माय भारत द्वारा खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, मंदसौर के समन्वय से सार्वजनिक वितरण प्रणाली विषय पर अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ 25 मई को शासकीय वेयरहाउस, भूनियाखेड़ी में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं प्रतिभागियों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली की कार्यप्रणाली, खाद्यान्न भंडारण, वितरण व्यवस्था तथा हितग्राहियों तक राशन पहुँचाने की प्रक्रिया की व्यवहारिक जानकारी प्रदान करना रहा। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को शासकीय वेयरहाउस की व्यवस्थाओं का अवलोकन कराया गया। साथ ही खाद्यान्न के संग्रहण, गुणवत्ता नियंत्रण एवं वितरण संबंधी प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। विभागीय अधिकारियों द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली की विभिन्न व्यवस्थाओं एवं संचालन प्रक्रिया से भी युवाओं को अवगत कराया गया। इस अवसर पर युवाओं ने सक्रिय सहभागिता करते हुए विभिन्न व्यवस्थाओं को समझा तथा विभागीय अधिकारियों से संवाद कर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।

Related Post