लोक सेवा गारंटी के समय सीमा से बाहर के लंबित प्रकरणों में लगाए जुर्माना : कलेक्टर श्रीमती गर्ग

Neemuch headlines May 25, 2026, 7:50 pm Technology

मंदसौर । कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग की अध्यक्षता में सुशासन भवन सभा कक्ष में साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान कलेक्टर श्रीमती गर्ग ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि समय सीमा से बाहर लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण सुनिश्चित करें। बैठक के दौरान अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल, सीईओ जिला पंचायत अनुकूल जैन, जिलाधिकारी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत संचालित सभी कार्यों को समय पर पूर्ण किया जाए तथा सभी विभाग अपने-अपने कार्यों की ऑनलाइन एंट्री अनिवार्य रूप से करें। कलेक्टर श्रीमती गर्ग ने सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी अधिकारी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समय सीमा में निराकरण करें। जिन विभागों द्वारा सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का समय पर निराकरण नहीं किया जाएगा, उनके विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। बैठक में अधिकारियों को अनुग्रह सहायता राशि से संबंधित प्रकरणों का भी समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर श्रीमती गर्ग ने कहा कि लोक सेवा गारंटी अधिनियम अंतर्गत समय सीमा से बाहर लंबित प्रकरणों में संबंधितों पर नियमानुसार जुर्माना लगाया जाए।

बैठक के दौरान गेहूं उपार्जन कार्यों की भी समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Related Post