Latest News

हांडवो चीला, खाने में लाजवाब और बनाना है आसान

Neemuch headlines May 3, 2026, 7:54 am Technology

सामग्री:-

चावल

मसूर दाल

उड़द दाल

पीली मूंग दाल

लौकी गाजर

शिमला मिर्च

हरी मिर्च

प्याज

हरा धनिया

दही

विधि:-

हांडवो चीला बनाते कैसे हैं? सबसे पहले चावल और तीनों दालों (मसूर, उड़द और मूंग) को रात भर भिगो दें. सुबह इन्हें पीसकर एक स्मूद घोल बना लें.

अब इसमें लौकी, गाजर, शिमला मिर्च, हरी मिर्च, प्याज, हरा धनिया और दही डालकर अच्छी तरह मिला लें. इसके बाद राई और करी पत्ते का तड़का लगाकर घोल में मिलाएं.

अब तवे पर थोड़ा तेल डालें और इस घोल को चीले की तरह फैलाकर दोनों तरफ से अच्छे से सेंक लें.

जब चीला तैयार हो जाए तो इसे गरमागरम दही या चटनी के साथ परोसें. हांडवो चीला के फायदे हांडवो चीला सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें दाल, चावल और सब्जियों का बेहतर मिश्रण होता है.

यह प्रोटीन और जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जिससे शरीर को एनर्जी मिलती है और पेट भी लंबे समय तक भरा रहता है. दही और सब्जियों की वजह से यह पचने में भी आसान होता है, इसलिए यह नाश्ते के लिए एक हेल्दी और बैलेंस ऑप्शन माना जाता है.

Related Post