नीमच। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) मध्य प्रदेश यूनिट की निवारक टीम ने 2 अप्रैल 2026 को मनासा-पिपलिया मंडी मार्ग पर लोढ़किया-रूपावास के पास कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1.936 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद की। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मनासा क्षेत्र में अफीम की डिलीवरी की खुफिया सूचना मिलने पर टीम गठित कर संदिग्ध मार्ग पर निगरानी रखी गई। टीम ने संदिग्ध व्यक्ति और वाहन की पहचान कर नियमानुसार उसे रोका। कार्रवाई के दौरान दो आरोपी मौके से फरार हो गए, जबकि एक आरोपी को खेतों के रास्ते भागते समय पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से प्लास्टिक थैली में छिपाकर रखी गई अफीम बरामद हुई, जिसे जब्त कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंसेस अधिनियम, 1985 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में आगे की जांच जारी है। सीबीएन द्वारा मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है और "नशा मुक्त भारत" के संकल्प को पूरा करने के लिए विभाग प्रतिबद्ध