जाने देश दुनिया की आज की महत्वपूर्ण घटनाएं :-
1460: स्विट्जरलैंड में बेसल विश्वविद्यालय की स्थापना हुई।
1858: झांसी की रानी लक्ष्मीबाई को अंग्रेजों के खिलाफ भीषण संघर्ष के बाद झांसी छोड़नी पड़ी थी और वह कालपी के लिए रवाना हुई थीं।
1905: कांगड़ा घाटी (भारत) में आए भयानक भूकंप में 20,000 लोगों की जान गई थी।
1944: दूसरे विश्व युद्ध के दौरान कोहिमा की लड़ाई (Battle of Kohima) की शुरुआत हुई।
1949: उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (NATO) का गठन हुआ।
1968: अमेरिका में नागरिक अधिकार कार्यकर्ता मार्टिन लूथर किंग जूनियर की हत्या कर दी गई।
1975: बिल गेट्स और पॉल एलन ने माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) की स्थापना की।
1979: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री ज़ुल्फिकार अली भुट्टो को फांसी की सजा दी गई।