Latest News

देश में बाघों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई। ताजा गणना के बाद वर्ष 2006 में 1411 के मुकाबले इनकी संख्या 1706 हो गई

Neemuch headlines March 28, 2026, 9:17 am Technology

देश-दुनिया के इतिहास में 28 मार्च की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है

1645: सिख गुरू हरगोविंद सिंह जी का निधन

1930: तुर्की में यूरोपीय मॉडल को अपनाते हुए आधुनिकीकरण की हवा चली। उद्योगों के विकास के बीच राजधानी अंगोरा को अंकारा और प्रमुख शहर कॉन्सटाटिनोपल को इस्तांबुल नाम दिया गया।

1941: कलकत्ता से ब्रिटिश सरकार की आंखों में धूल झौंक कर भागे नेताजी सुभाष चंद्र बोस बर्लिन पहुंचे।

1965: मार्टिन लूथर किंग ने अश्वेत अमेरिकियों के लिए समान अधिकारों की मांग करते हुए और उनकी समस्याओं की तरफ सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए अलाबामा की राजधानी मॉंटगुमरी में विशाल मार्च निकाला।

1979: अमेरिका के पेन्नसिलवेनिया के थ्री माइल आइलैंड परमाणु संयंत्र से रेडियोधर्मी विकिरण हुआ। समय रहते उचित कदम उठाने से बड़ा हादसा टला।

2000: वेस्टइंडीज के कोर्टनी वाल्श ने टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने का कपिल देव का रिकार्ड तोड़ा।

2005: इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप में शक्तिशाली भूकंप से भारी तबाही।

2006: अमेरिका ने पाकिस्तान के पेशावर में स्थित अपना वाणिज्य दूतावास बंद किया।

2007: अमेरिका में सीनेट ने इराक से सेना वापसी को मंजूरी प्रदान की।

2011: देश में बाघों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई। ताजा गणना के बाद वर्ष 2006 में 1411 के मुकाबले इनकी संख्या 1706 हो गई।

2015: साइना नेहवाल दुनिया की नंबर एक महिला बैडमिंटन खिलाड़ी बनीं।

Related Post