Latest News

मवेशी सामने आने की बात पर हुए विवाद में दंपति के साथ की गई सामुहिक मारपीट के बाद पीड़ित पक्ष की रिपोर्ट के बाद 9 आरोपियों के खिलाफ हुआ प्रकरण दर्ज

निर्मल मून्दड़ा March 21, 2026, 8:39 am Technology

रतनगढ़। थाना अंतर्गत पिड़ित दम्पति कंचनबाई और उनके पति छितरमल धाकड़ के साथ एक पक्ष द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। मामले में रतनगढ़ पुलिस थाने पर विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर FIR दर्ज कर ली गई है।

मिली जानकारी अनुसार घटना रतनगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत 18 मार्च 2026 को शाम ग्राम चावण्डिया में हुई, जब फरियादी छितरमल धाकड़ अपनी पत्नी के साथ मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे।रास्ते में आरोपी पक्ष के मवेशी अचानक से दंपति के सामने आ गए जिससे वे गिर गए और विरोध करने पर उमाशंकर सहित अन्य 8 आरोपियों ने उन्हें और उनकी पत्नी को अश्लील गालियां दीं तथा लकड़ी,

लात-घूसों और थप्पड़ों से मारपीट की।एवं धमकी दी। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर रतनगढ थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 296 (a) अश्लील गाली-गलौज, 115 (2) मारपीट करना, 351 (2) धमकी देना, 3(5)एक से अधिक व्यक्तियों द्वारा मिलकर मारपीट करना के तहत आरोपी उमाशंकर धाकड़ पिता सोहनलाल धाकड़,राधेश्याम धाकड़ पिता बोथलाल धाकड़,निलेश धाकड़ पिता नन्दलाल धाकड़,कैलाश धाकड़ पिता बोथलाल धाकड़, विशाल धाकड़ पिता कैलाश धाकड़, शिवलाल धाकड़ पिता कैलाश धाकड़,अमन धाकड़ पिता राधेश्याम धाकड़, लीलाबाई धाकड़ पति राधेश्याम धाकड़, मथरीबाई धाकड़ पति कैलाश धाकड़ के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया।

Related Post