Latest News

आज ही के दिन जापान की राजधानी टोक्यो में आए विध्वंसक भूकंप में करीब एक लाख सात हजार लोगों की मौत हो गई। जाने देश दुनिया का इतिहास

Neemuch headlines March 21, 2026, 8:20 am Technology

देश दुनिया के इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाओ का सिलसिले वार ब्यौरा इस प्रकार है

1349: जर्मनी के एरफर्ट शहर में ब्लैक डेथ दंगों में तीन हजार यहूदियों का कत्ल कर दिया गया।

1413: हेनरी पंचम को इंग्लैंड का राजा बनाया गया।

1791: ब्रिटिश सेना ने बेंगलुरू को टीपू सुल्तान से छीन लिया।

1836: कोलकाता में पहले सार्वजनिक पुस्तकालय की शुरुआत, अब इसका नाम नेशनल लाइब्रेरी है।

1857: जापान की राजधानी टोक्यो में आए विध्वंसक भूकंप में करीब एक लाख सात हजार लोगों की मौत हो गई।

1858: लखनऊ में अंग्रेजों के खिलाफ बगावत की मशाल जलाने वाले सिपाहियों ने आत्मसमर्पण किया।

1887: बम्बई में प्रार्थना समाज की स्थापना।

1954: पहले फिल्मफेयर पुरस्कार समारोह का आयोजन।

1916: शहनाईवादक उस्ताद बिस्मिल्ला खां का जन्म।

1977: जून 1975 में देश में लगाए गए आपातकाल को समाप्त किया गया।

1978: बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी का जन्‍म। 2006: ट्विटर के सह संस्थापक जैक डोरसी ने पहला सार्वजनिक ट्वीट भेजा, जिसमें उन्होंने लिखा, 'जस्ट सेटिंग अप माई ट्विटर।'

Related Post