Latest News

औद्योगिक क्षेत्र जावरा पुलिस की अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध कार्रवाई, 25 किलोग्राम डोडाचूरा पाउडर जप्त, 01 आरोपी गिरफ्तार

Neemuch headlines March 19, 2026, 5:26 pm Technology

रतलाम । जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए 25 किलो 02 ग्राम अवैध डोडाचूरा पाउडर जप्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार (भा.पु.से.) द्वारा जिले में मादक पदार्थों के क्रय-विक्रय एवं परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक कुमार लाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक जावरा श्री युवराज सिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र जावरा निरीक्षक विक्रमसिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई की गई। दिनांक 17.03.2026 को मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा सेनी पंजाबी ढाबा, महू-नीमच रोड के पीछे स्थित मकान पर दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से 25 किलो 02 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा पाउडर बरामद किया गया। पुलिस द्वारा आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में अपराध क्रमांक 142/2026 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई है। आरोपी से मादक पदार्थ के स्रोत एवं नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी - एजाज पिता भुरु खां, उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम उमटपालिया, हाल मुकाम सेनी पंजाबी ढाबा के पीछे मकान, थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा, जिला रतलाम जप्त मशरूका 25 किलो 02 ग्राम डोडाचूरा पाउडर, वीवो कंपनी का मोबाइल, नगदी ₹700 कुल जप्त मशरूका मूल्य ₹58,700 (अट्ठावन हजार सात सौ रुपये)

सराहनीय भूमिका इस कार्रवाई में निरीक्षक विक्रमसिंह चौहान (थाना प्रभारी), सहायक उप निरीक्षक प्रदीपसिंह तोमर, प्रधान आरक्षक हिमांशु यादव, आरक्षक बालकृष्ण चंदेल, आरक्षक सुनील सिंह, आरक्षक कमल कुमार, आरक्षक रविन्द्र सिंह एवं आरक्षक योगेन्द्र की सराहनीय भूमिका रही।

Related Post