आज ही के दिन भारत और बांग्लादेश ने 25 साल की शांति और मैत्री संधि पर हस्ताक्षर किए। जाने देश दुनिया का इतिहास

Neemuch headlines March 19, 2026, 7:55 am Technology

19 मार्च को देश-दुनिया में घटीं महत्वपूर्ण घटनाओं का का ब्यौरा इस प्रकार हैं:-

1279: मंगोलों ने चीन के सांग वंश का अंत किया।

1571: स्पेन की सैन्य टुकड़ियों ने मनीला पर कब्जा किया।

1920: अमेरिकी सीनेट ने वर्साय की संधि को खारिज किया।

1944 : आजाद हिंद फौज ने पूर्वोत्तर भारत में मुख्य भूमि पर राष्ट्रध्वज फहराया।

1965: इंडोनेशिया ने सभी विदेशी तेल कंपनियों का राष्ट्रीयकरण किया।

1972: भारत और बांग्लादेश ने 25 साल की शांति और मैत्री संधि पर हस्ताक्षर किए।

1982: प्रसिद्ध भारतीय स्वाधीनता सेनानी जेबी कृपलानी का निधन।

1998: प्रसिद्ध कम्युनिस्ट नेता एवं केरल के प्रथम मुख्यमंत्री ईएमएस नम्बूदरीपाद का निधन।

1998: अटल बिहारी वाजपेयी ने दूसरी बार देश के प्रधानमंत्री का पद संभाला।

1990: विश्व की आईआईएचएफ अनुमोदित पहली महिला आइस हॉकी का आयोजन।

1996: बोस्निया हर्जेगोविना की राजधानी सरायेवो का पुन: एकीकरण किया गया।

2001: ब्रिटेन के उच्च सदन ने संगीतकार नदीम के प्रत्यर्पण का प्रस्ताव ठुकराया।

2004: अमेरिका ने विश्व व्यापार संगठन में चीन पर मुकदमा ठोका।

2005: पाकिस्तान ने शाहीन-द्वितीय प्रक्षेपास्त्र का सफल परीक्षण किया।

2008: पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने सबरजीत की फांसी 30 अप्रैल, 2008 तक रोकी।

2008: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के विस्तार पर बने नये मसौदे को भारत सहित अधिकतर देशों ने खारिज किया।

2020: कोरोना वायरस के संक्रमण से देश में चौथी मौत। कुल 173 मामले। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महामारी के हालात के बारे में देश के नाम संबोधन में 22 मार्च को सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक 'जनता कर्फ्यू' का आह्वान किया।

Related Post