Latest News

नीमच केंट पुलिस को मिली सफलता, नाबालिक अपह्ता को दस्तयाब कर उसके परिजनो के सुपुर्द किया।

Neemuch headlines March 18, 2026, 5:49 pm Technology

नीमच । पुलिस महानिदेशक महोदय भोपाल मध्यप्रदेश द्वारा चलाये जा रहे नाबालिक बालकों की दस्तयाबी के अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक महोदय नीमच श्री अंकित जायसवाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमच श्री नवलसिंह सिसौदिया व नगर पुलिस अधीक्षक सुश्री किरण चौहान के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी नीमच केंट निरीक्षक नीलेश अवस्थी के नेतृत्व में पुलिस थाना नीमचकेंट टीम द्वारा थाना नीमचकेंट के अपराध क्रमांक 61/2026 धारा 137 (2) बी.एन.एस में अपता को दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त की है।

दिनांक 06.02.2026 को फरियादी अर्जुन पिता बनवारीलाल भील निवासी ग्वालटोली नीमच ने थाना हाजिर आकर रिपोर्ट किया की मै कृष्णा मन्दिर के पीछे ग्वालटोली मे रहता हु। मजदुरी का काम करता हूँ मेरे दो लड़किया व एक लड़का है मेरी सबसे बड़ी लडकी कक्षा 05 वी मे पढाती है जिसका उम्र 16 साल है। दिनांक 02.02.26 को शाम को 07.00 बजे मजदूरी कर के घर आया तो मैने देखा मेरी लड़की घर पर नही थी। मैने अपनी लड़की को आसपास व रिश्तेदारी मे तलाश करते नही मिली मेरी लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति मेरी नाबालिग लड़की को बहला फुसला कर अपने साथ ले गया है।

मेरी लड़की का हुलिया रंग सवाला, बदन दुबला पतला, कद 4.5 फिट करीबन तथा पीले रंग का सलवार सुट पहने है मेरी लड़की के दाये गाल पर तिल है। रिपोर्ट करता हूँ। कार्यवाही की जावे। फरियादी की उक्त रिपोर्ट पर थाना नीमचकेंट पर अपराध क्रमांक 61/2026 धारा 137(2) बी.एन.एस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। दौराने विवेचना घटना दिनांक से निरन्तर अपह्ता की तलाश हेतु भरसक प्रयास किये गये। बाद दिनांक 17.03.2026 को अपता को तकनिकी व मुखबीरि तंत्र के आधार पर विधिनुसार दस्तयाब किया जाकर वैधानिक कानूनी कार्यवाही की गई व अपता को उसके परिजनों के साथ रूकसत किया गया। महत्वपुर्ण योगदान उक्त कार्यवाही में निरीक्षक नीलेश अवस्थी, उनि भगवत सिंह तंवर, प्रआर प्रदीप शिन्दे (सायबर सेल) व थाना नीमचकेंट टीम व सायबर सेल टीम का का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

Related Post