मंदसौर। विनोद कुमार मीना पुलिस अधीक्षक द्वारा लगातार अवैध मादक पदार्थों एवं तस्करो की धरपकड की कार्यवाही के निर्देशो के तारतम्य में टी एस बघेल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंदसौर एवं कीर्ति बघेल एसडीओपी मंदसौर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी दलौदा शुभम व्यास व चौकी प्रभारी कचनारा उनि पुर्णिमा सिह तथा टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करो के विरूद्ध ब्रडी कार्यवाही 04 किलो 208 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम किमती 05 लाख रूपये जप्त की गई।
अवैध मादक पदार्थ के परिवहन में प्रयुक्त एक मोटर सायकल जप्त कर दो तस्करो को गिरफ्तार किया गया। घटना का संक्षिप्त विवरण दिनांक 12.03.2026 को सहायक उपनिरीक्षक सीताराम शर्मा व टीम द्वारा वरिष्ट अधिकारियो के दिशा निर्देशन मे मुखबिर सूचना पर कार्यवाही करते हुए आक्या सरसौद मार्ग हनुमान मंदिर आश्रम के पास ग्राम आक्या से आरोपीगण (1) टम्मु सिह पिता अमर सिह देवडा राजपुत उम्र 36 वर्ष निवासी बेहपुर थाना भावगढ़ (2) दिलीप सिह पिता सरदार सिह डोडिया राजपुत उम्र 45 वर्ष निवासी नवेली थाना कालूखेडा जिला रतलाम के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ 04 किलो 200 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम व अवैध मादक पदार्थ के परिवहन मे प्रयुक्त मोटर सायकल हिरो एच एफ डिलक्स क्रमांक MP 43 EG 0103 को एन डी पी एस एक्ट के आज्ञापक प्रावधानो का पालन करते हुए जप्त किया गया तथा आरोपीगण टम्मु सिह व दिलीप सिह को गिरफ्तार किया गया ।
तथा आरोपीगणो से जप्तशुदा अवैध मादक पदार्थ अफीम को लाने व ले जाने के संबंध मे पुछताछ करते जप्तशुदा अवैध मादक पदार्थ अफीम टम्मुसिह पिता गोकुल सिह देवडा राजपुत निवासी बेहपुर थाना भावगढ से लाना बताया जिस पर प्रकरण में टम्मुसिह पिता गोकुल सिंह देवडा राजपुत निवासी बेहपुर थाना भावगढ की संलिप्ता स्पष्ट होने पर प्रकरण मे टम्मुसिह पिता गोकुल सिह देवडा राजपुत निवासी बेहपुर थाना भावगढ को सह आरोपी बनाया जाकर प्रकरण मे धारा 29 एन डी पी एस एक्ट की वृद्धि की गई थाना दलौदा पर अपराध क्रमांक 106/2026 धारा 8/18,29 NDPS ACT का पंजीबद्ध किया कर विवेचना मे लिया गया है। प्रकरण मे फरार आरोपी टम्मुसिह पिता गोकुल सिह देवडा राजपुत निवासी बेहपुर थाना भावगढ की तलाश लगातार जारी है। गिरफ्तार आरोपी (1) टम्मु सिह पिता अमर सिह देवडा राजपुत उम्र 36 वर्ष निवासी बेहपुर थाना भावगढ (2) दिलीप सिह पिता सरदार सिह डोडिया राजपुत उम्र 45 वर्ष निवासी नवेली थाना कालूखेडा नाम फरार आरोपी (3) टम्मुसिह पिता गोकुल सिह देवडा राजपुत निवासी बेहपुर थाना भावगढ जप्तशुदा माल
(1) 04 किलो 208 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम किमती 05 लाख रूपये जप्त की गई।
(2) एक मोटर सायकल हिरो एच एफ डिलक्स क्रमांक MP 43 EG 0103 किमती 50 हजार रूपये।
सराहनीय कार्य पुलिस टीम थाना दलौदा व पुलिस चौकी कचनारा टीम की सराहनीय भूमिका रही