Latest News

नीमच में दिनदहाडे हुई चेन स्नेचिंग की वारदात का पर्दाफाश, 02 अंतरराज्यीय चेन स्नेचर गिरफ्तार, पुलिस थाना नीमच केंट एवं सायबर सेल नीमच को मिली सफलता

Neemuch headlines March 11, 2026, 5:19 pm Technology

नीमच। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसौदिया व नगर पुलिस अधीक्षक सुश्री किरण चौहान के मार्गदर्शन, थाना प्रभारी नीमच केंट निरीक्षक निलेश अवस्थी एवं सायबर सेल प्रभारी प्रदीप शिन्दें के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना नीमचकेंट क्षेत्र में दिनांक 17 फरवरी 2026 को जवाहर नगर में अकेली महिला को निशाना बनाकर उनके गले में पहनी सोने की चेन को खिचकर भाग जाने वाले 02 अंतरराज्यीय चेन स्नेचरों को गिरफ्तार कर सोने की चेने व घटना में प्रयुक्त वाहन को बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।

दिनांक 17 फरवरी 2026 को जवाहर नगर निवासी महिला के परिवार मे शादी का प्रोग्राम निरोगधाम के पास होने से उनके घर वापस वापस जाने के दौरान जवाहर नगर में सामने से मोटर सायकल पर सवार दो लड़को द्वारा मोटर सायकल रोककर मोटर सायकल पर पीछे बैठे व्यक्ति द्वारा महिला के साथ झुमा झटकी कर गले मे पहनी 02 तोले की सोने की चैन छिनकर दोनो व्यक्ति मोटर सायकल से भाग निकले। उक्त घटना पर से पुलिस थाना नीमच केंट पर अपराध क्रमांक 73/26 धारा 309 (6) बीएनएस का पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया। दिनांक 17 फरवरी 2026 को जवाहर नगर में अकेली महिला को निशाना बनाकर उनके गले में पहनी सोने की चेन को खिचकर भाग जाने की घटना की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक जायसवाल द्वारा आरोपियों की पतारसी एवं धरपकड़ हेतु थाना प्रभारी नीमच केंट एवं सायबर सेल के नेतृत्व में संयुक्त पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल एवं आसपास के क्षेत्रो के लगभग 250 सी.सी.टी.वी कैमरे देखे जाने एवं तकनिकी साक्ष्य एकत्र किये जाने पर पर घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों का स्पष्ट सीसीटीवी फुटेज प्राप्त हुआ। पुलिस टीम द्वारा आसपास के क्षेत्रो मंदसौर, निम्बाहेड़ा, चित्तौड़गढ़, कोटा, झालावाड़ में उक्त सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उक्त आरोपियों की पहचान करायी गयी। परन्तु अपेक्षित सफलता प्राप्त नही हुई।

आरोपी दिनांक 07.03.26 को भी चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देने के उद्वेश्य से नीमच शहर में आये परन्तु पुलिस की सक्रियता से आरोपी वारदात को अंजाम देने में सफल नही हुए एवं पुलिस टीमों द्वारा पीछा करने पर रामपुरा के आगे जंगलों में मोटर सायकल छोड़कर भाग गये। मोटर सायकल के नंबरों के आधार पर तकनिकी साक्ष्य एकत्र करते उक्त मोटर सायकल कोटा निवासी पुष्पेन्द्र शर्मा की पाई गई। प्रकरण में तकनिकी अनुसंधान के आधार पर चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देने में आरोपी पुष्पेन्द्र शर्मा के साथ आरोपी दीपक मीणा की पुष्टी हुई। आरोपी पुष्पेन्द्र शर्मा एवं दीपक मीणा का आपराधिक रिकार्ड खंगाला गया। जिसमें आरोपी पुष्पेन्द्र शर्मा पर कोटा एवं भीलवाडा़ जिलें में 15 अपराध एवं दीपक मीणा पर 04 अपराध कोटा एवं टोंक में पूर्व से पंजीबद्व होना पाये गये। पुलिस थाना नीमच केंट एवं सायबर सेल की टीम द्वारा आरोपियो को पकड़ने हेतु कोटा में कई जगह दबिश दी गई परन्तु आरोपीगण आदतन अपराधी होकर अपनी सकुनत से फरार हो गये। पुलिस टीम द्वारा निरंतर दबिश देने के फलस्वरूप दिनांक 08.03.26 को आरोपियों के गांधीसागर क्षेत्र में होने की सूचना प्राप्त होने पर थाना नीमच केंट, सायबर सेल एवं थाना रामपुरा पुलिस टीम द्वारा आरोपियों का पीछा किया जाने पर आरोपी बैंसला के जंगलों में अपनी मोटर सायकल छोड़कर भाग निकलें।

पुलिस टीमों द्वारा जगलों में लगातार सर्चिंग अभियान चलाकर आरोपी पुष्पेन्द्र शर्मा को पकड़ा गया, जबकि दीपक मीणा घने जंगलों का फायदा उठाकर भाग निकला। पुलिस टीम द्वारा तकनिकी आधार पर आरोपी दीपक मीणा की तलाश करते हुए कोटा पहुॅची, जहॉ कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी दीपक मीणा को गिरफ्तार किया गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी नीमच केंट निरीक्षक निलेश अवस्थी, प्रभारी सायबर सेल प्रदीप शिन्दें, थाना प्रभारी रामपुरा उप निरीक्षक विपीन मसीह सहित थाना नीमच केंट टीम, सायबर सेल टीम एवं थाना रामपुरा टीम का सराहनीय योगदान रहा।

Related Post