Latest News

आज ही के दिन भारत के पहले विमान वाहक पोत आईएनएस विक्रांत ने सेना के लिए अपनी सेवाएं देना शुरू किया। जाने देश दुनिया का इतिहास

Neemuch headlines March 4, 2026, 8:03 am Technology

4 मार्च के दिन भारत ने इतिहास में दर्ज कराया था नाम देश दुनिया के इतिहास में 4 मार्च की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1788: कलकत्ता गजट का प्रकाशन शुरू। आज इसे गजट ऑफ गवर्नमेंट ऑफ वेस्ट बंगाल के नाम से जाना जाता है।

1858: ब्रिटिश अधिकारी जे पी वॉकर तकरीबन 200 कैदियों को लेकर कलकत्ता से अंडमान और निकोबार के लिए रवाना हुए थे। इन लोगों में ज्यादातर 1857 के विद्रोह के आरोपी थे।

1879: लड़कियों को उच्च शिक्षा देने के लिए कलकत्ता में बेथुन कॉलेज की स्थापना की गई थी। यह ब्रिटेन से बाहर पहला महिला कॉलेज था।

1933: फ्रेंकलिन डी रूजवेल्ट ने अमेरिका के 32वें राष्ट्रपति के तौर पर पदभार संभाला।

1951: नई दिल्ली में पहले एशियाई खेलों का आयोजन हुआ।

1961: भारत के पहले विमान वाहक पोत आईएनएस विक्रांत ने सेना के लिए अपनी सेवाएं देना शुरू किया।

1975: मूक सिनेमा के बेहतरीन अभिनेता चार्ली चैपलिन को 85 वर्ष की आयु में नाइट की उपाधि प्रदान की गई। अपने अनूठे हावभाव और शारीरिक उछल कूद से कभी चेहरे पर मुस्कान तो कभी आंखों में पानी ला देने वाले 'सर चार्ल्स' को देर से ही सही, उनकी सशक्त अदाकारी का सम्मान मिला।

Related Post